फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Not holding student union elections is a violation of democratic values: Vidyarthi Parishad

छात्र संघ चुनाव न कराना लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन : विद्यार्थी परिषद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Not holding student union elections is a violation of democratic values: Vidyarthi Parishad
अंबाला सिटी के एमडीएसडी कॉलेज में ​शिक्षा मंत्री के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी सदस् - फोटो : samvad
एबीवीपी ने सात कॉलेजों में चुनाव के लिए शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने हरियाणा के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव पुनः बहाल कराने के लिए अभियान तेज कर दिया है। परिषद की टोलियों ने अंबाला के सात प्रमुख शिक्षण संस्थानों में कॉलेज प्रशासन के माध्यम से शिक्षा मंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्र संघ चुनाव लोकतंत्र की पहली पाठशाला हैं, जो छात्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने डीएवी कॉलेज, एसए जैन कॉलेज, आर्य कॉलेज, एसडी कॉलेज, एमडीएसडी कॉलेज, जीएमएन कॉलेज और राजकीय कन्या महाविद्यालय में दस्तक दी। जिला संयोजक दीपक और नगर मंत्री दीपक ने कहा कि प्रदेश में 1996 के बाद से चुनाव बंद हैं। हालांकि 2018 में अप्रत्यक्ष चुनाव हुए थे लेकिन उसके बाद से प्रक्रिया फिर ठप है।
विज्ञापन


लिंगदोह समिति की सिफारिशों पर जोर
परिषद ने मांग की है कि लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से चुनाव कराए जाएं। चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन उग्र होगा। इस दौरान योगेश, संतोष, मंजीत, राम्या, वंशिका, निखिल और भव्या सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed