फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Northern Railway Headquarters asked for the list of employees who did not get Kovid vaccine

उत्तर रेलवे मुख्यालय ने मांगी कोविड टीका न लगवाने वाले कर्मचारियों की सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Northern Railway Headquarters asked for the list of employees who did not get Kovid vaccine
अंबाला। उत्तर रेलवे बड़ोदा हाउस की तरफ से सभी रेल प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह 18 अक्तूबर तक ऐसे कर्मचारियों की सूची भेजें, जिन्होंने कोविड टीके की पहली डोज भी नहीं लगवाई है। इसी के साथ अपील की गई है कि इन्हें टीका लगवाने के भी कहें, ताकि 100 प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा किया जा सके। उत्तर रेलवे के उप महाप्रबंधक एसपी शर्मा द्वारा दिल्ली सरकार के आदेशों का हवाला दिया गया है। इसमें बताया गया है कि दिल्ली सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों को हिदायत दी है कि वह 1 से 15 अक्तूबर के बीच कोविड टीका लगवा लें, अन्यथा उनका कार्यालय में आना बंद किया जाए। इन्हीं आदेशों का हवाला देते हुए उप महाप्रबंधक ने बताया कि उत्तर रेलवे में अभी तक सिर्फ 88 प्रतिशत कर्मचारियों ने ही कोविड टीका लगवाया है। इसलिए जो कर्मचारी रह गए हैं वो 18 अक्तूबर तक कोविड टीके की पहली डोज अवश्य लें, क्योंकि कोविड टीका न लगवाने वाले कर्मचारियों का रोजाना डाटा तैयार किया जा रहा है। अब ऐसे कर्मचारियों की लिस्ट को मुख्यालय स्तर पर मंगवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed