फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Nomination of 10 independent candidates for councilorship

Ambala News: पार्षद क लिए 10 आजाद उम्महदवारों का नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Nomination of 10 independent candidates for councilorship
अंबाला। नगर परिषद सदर अंबाला छावनी के चुनावों को लेकर बेशक राजनैतिक दलों ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। लेकिन आजाद उम्मीदवारों ने जोश दिखाना शुरु कर दिया है।
विज्ञापन

अभी तक पार्षद पद के लिए 10 नामांकन भरे जा चुके हैं। इनमें महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी दिखाई है। वहीं शनिवार को चेयरमैन पद के लिए किसी भी दल ने नामांकन नहीं किया गया है। वहीं कांग्रेस ने तो अभी तक नगर परिषद सदर चेयरमैन और पार्षद पद के लिए अपने प्रत्याशी ही घोषित नहीं किए हैं। ऐसे में नामांकन के लिए सोमवार का दिन ही बचा है।
विज्ञापन

इन्होंने किए नामांकन
नौ उम्मीदवारों ने एसडीएम कार्यालय अंबाला छावनी में एआरओ एवं तहसीलदार के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें वार्ड नंबर 11 से सोनिया व मीनाक्षी ने नामांकन दाखिल किया। इसी प्रकार वार्ड नंबर 12 से किरण वर्मा व परमदीप और वार्ड नंबर पांच से सुशील कुमार व जीवन कुमार ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर सात से गुरचरन सिंह, वार्ड नंबर एक से हरमीत सिंह, वार्ड नंबर तीन से हरदीप सिंह ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन का चेक कराया आवेदन फार्म
नगर परिषद सदर अंबाला छावनी में भाजपा पार्टी से चेयरमैन प्रत्याशी स्वर्ण कौर के पति परमजीत सिंह ने शनिवार को आवेदन फार्म से जुड़े दस्तावेज चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को चेक कराए। इससे नामांकन के समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार को भाजपा के चेयरमैन प्रत्याशी और घोषित होने वाले 32 वार्डों के उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed