फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   No trace of the three children who escaped from the safe house could be found.

Ambala News: सेफ हाउस से भागे तीनों बच्चों का नहीं लग सका कोई सुराग

Sun, 23 Nov 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 23 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
No trace of the three children who escaped from the safe house could be found.
अंबाला सिटी के सेफ हाउस से भागे बच्चों के संबंध में प्रका​शित समाचार। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। कोर्ट रोड स्थित स्माइल एंड केयर संस्था द्वारा संचालित सेफ हाउस से भागे बच्चों के मामले में पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
बच्चों की जानकारी लेने के लिए संबंधित थाना पुलिस की मदद लेने का भी प्रयास किया जा रहा है। बच्चों के भागने की घटना को एक दिन बीत गया है फिर भी बच्चों का कोई सुराग नहीं लग सका है। वहीं बच्चों के साथ पकड़े गए दो संदिग्धों को भी पुलिस पूछताछ के लिए बुलाएगी ताकि बच्चों की सही जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

एनजीओ संचालक ने दी थी शिकायत : सिटी के कोर्ट रोड पर एनजीओ चल रहे मनोज कुमार की तरफ से इस संबंध में लिखित शिकायत दी गई थी। मनोज ने शिकायत में बताया था कि 20 नवंबर को सीडब्लयूसी के माध्यम से छह बच्चे रात को एनजीओ में रुकने के लिए आए थे। 21 नवंबर की सुबह इनमें से नेपाल के रहने वाले तीन बच्चे बिना बताए कहीं चले गए। उनकी काफी तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिले। इसलिए पुलिस से आग्रह किया जाता है कि उनकी तलाश करने में मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed