फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   No solution to the problem of trees, responsibility on PCCF

Ambala News: पेड़ाें की समस्या का नहीं मिला समाधान, पीसीसीएफ पर जिम्मेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
No solution to the problem of trees, responsibility on PCCF
छावनी के औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियाें पर झुकें सफेदे के पेड़ जो बन सकते हैं हादसों का कारण
अंबाला। छावनी के औद्योगिक क्षेत्र में आंधी आने पर एक फैक्टरी पर सफेदे का पेड़ गिर गया था। इस मामले में वन विभाग हाथ पर हाथ रखकर बैठा है। कुछ पूछा तो जिला वन अधिकारी राजेश माथुर की तरफ से एक ही जवाब मिलता है कि हरियाणा के मुख्य वन संरक्षक विनीत गर्ग ही बता सकेंगे।
विज्ञापन

इस बात से उद्योग संचालकों को भी हैरान कर दिया है। हैरानी की बात तो यह है कि जब उद्योग संचालकों ने एसडीएम कैंट से इस मामले की शिकायत की तो उन्होंने डीएफओ को फोन कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। मगर तीन दिन बीतने के बावजूद वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई के नाम वन दारोगा पवन को मौके पर भेजा गया था यह भी चुप्पी साध गए हैं।
विज्ञापन

अब जिला स्तर के इस प्रकरण में डीएफओ का पल्ला झाड़ना उद्योग संचालकों को दोबारा से उच्चाधिकारियों से शिकायत करने पर मजबूर कर रहा है।

किसी ने नहीं किया संपर्क
उद्योग संचालक कमल धीमान ने बताया कि 22 मई को आंधी से एक पेड़ फैक्टरी पर गिर गया था। इसमें एक कर्मचारी बाल-बार बच गया था। इस समस्या को पहले भी बताया जा चुका है मगर किसी ने समाधान नहीं किया। जिस दिन घटना हुआ उस दिन वन विभाग का कर्मचारी आया था। पेड़ का फोटो भी कराया। मगर इसके बाद से किसी ने कोई संपर्क नहीं किया। उन्होंने बताया कि इस औद्योगिक क्षेत्र में करीब 50 फैक्टरी हैं। जिन पर 170 के करीब पेड़ झुके हुए हैं। इन झुके पेड़ों के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसको लेकर अब औद्योगिक क्षेत्र की एसोसिएशन के माध्यम से मामले को उच्चाधिकारियों के पास उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ज
इस मामले में मैं कुछ नहीं बोल सकता। इस मामले में पीसीसीएफ ही अधिक जानकारी दे सकते हैं। हमें सरकार से कोई भी जानकारी देने के निर्देश नहीं हैं।
-राजेश माथुर, जिला वन अधिकारी

शिकायतकर्ताओं की शिकायत आती है तो विभाग कार्यवाही करेगा। मैं मामले को दिखवा लेता हूं।
-विनीत गर्ग, मुख्य वन संरक्षक, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed