{"_id":"6af615b400631f662a006677","slug":"no-room-on-the-train-passengers-are-entering-through-the-windows-ambala-news-c-36-1-amb1001-172536-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ट्रेन में जगह नहीं, खिड़कियों से घुस रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ट्रेन में जगह नहीं, खिड़कियों से घुस रहे यात्री
विज्ञापन
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने के
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। त्योहारी सीजन और छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ के बीच रेलवे की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ मार्गों पर भीड़ से राहत देने के दावों के बावजूद जनसेवा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में हालात बदतर बने हुए हैं। आरक्षित कोचों में अनारक्षित यात्रियों की भीड़ और जनरल डिब्बों में क्षमता से अधिक सवारियां होने के कारण यात्रियों को जोखिम भरा सफर करना पड़ रहा है। कई यात्री शौचालयों में खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर हैं।
अंबाला कैंट जंक्शन के प्लेटफॉर्म-2 पर जनसेवा एक्सप्रेस पहुंचते ही ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। डिब्बों में पहले से ही तिल रखने की जगह नहीं थी। ऐसे में कई यात्री खिड़कियों और शौचालयों के रास्ते कोच में प्रवेश करते नजर आए। कुछ यात्रियों ने बंद दरवाजों को पीटकर खोलने की गुहार लगाई, लेकिन अंदर जगह की कमी और सुरक्षा के डर से यात्रियों ने दरवाजे खोलने से इन्कार कर दिया।
इस दौरान धक्का-मुक्की के बीच ट्रेन में चढ़ा एक यात्री सांस लेने में परेशानी होने के कारण वापस नीचे उतर आया। ट्रेन के रवाना होने पर कई प्रवासी यात्री दरवाजों और पायदानों पर लटककर सफर करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
-- -- -
आरपीएफ और जीआरपी की मशक्कत बेअसर
प्लेटफॉर्म पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से ट्रेन में चढ़ाने और बंद दरवाजे खुलवाने का प्रयास किया। हालांकि, अत्यधिक भीड़ और अंदर मौजूद यात्रियों के विरोध के कारण सुरक्षाकर्मियों की कोशिशें सफल नहीं हो सकीं।
-- -- --
रेलवे ने विशेष ट्रेनों से राहत देने का किया प्रयास
वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने कटिहार और सहरसा के बीच देर रात विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए निगरानी की जा रही है। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त फेरे बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। इसके बावजूद जनसेवा एक्सप्रेस में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर गंभीर स्थिति बनी हुई है।

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने के- फोटो : 1