{"_id":"674787b43f8a20c66a0b093d","slug":"no-reservation-even-after-the-festival-is-over-ambala-news-c-36-1-amb1001-133454-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: त्योहार खत्म होने के बावजूद आरक्षण नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: त्योहार खत्म होने के बावजूद आरक्षण नहीं
विज्ञापन
अंबाला। त्योहार खत्म होते ही लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षित कोचों की स्थिति फिर बिगड़ने लगी है। अनारक्षित टिकट यात्री आरक्षित कोच की सीटों पर कब्जा करके बैठे हैं और कंफर्म टिकट यात्री मदद के लिए कभी रेल मंत्री तो कभी मंडल रेल प्रबंधक से गुहार लगा रहे हैं।
ऐसे में इन यात्रियों की दिक्कत लगातार बढ़ती जा रही है जोकि रोजाना दुर्व्यवहार के शिकार हो रहे हैं। अमृतसर से कटिहार के बीच चलने वाली आम्रपाली की हालात एक बार फिर खराब हो रही है तो वहीं अमृतसर से जयनगर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस के भी ऐसे हालात हैं। यह खुलासा सोशल मीडिया के माध्यम से यात्रियों द्वारा भेजी गई शिकायत से हुआ है कि उन्हें किस प्रकार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उनकी मदद के लिए आरक्षित कोचों के बाहर न तो आरपीएफ के कर्मचारी तैनात हैं और न ही अंदर टीटीई।
टिकट कंफर्म के बाद भी ऐसे हालात
सोशल मीडिया के माध्यम से आम्रपाली एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्री मनोज, सुरेश व अनुपम सहित शहीद एक्सप्रेस में सफर करने वाले राजीव कुमार, कुसुम व ललित ने बताया कि उनकी सीटों पर वेटिंग टिकट यात्री बैठे हुए हैं और सीटें खाली नहीं कर रहे हैं। जब उन्हें सीटें खाली करने को कहा जा रहा है तो वो गाली-गलौज और दुर्व्यवहार पर उतर आए हैं। हालांकि मामला जैसे ही मंडल रेल प्रबंधक के संज्ञान में आया तो आरपीएफ अलर्ट हो गई और दोनों ट्रेनों के अगले रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद कंफर्म टिकट यात्रियों को राहत पहुंचाई गई।
विज्ञापन
वर्जन
ऐसा नहीं है कि यात्रियों की शिकायतों का समाधान नहीं किया जाता। ट्रेन जालंधर व लुधियाना से ही पूरी तरह से पैक हो जाती है। फिर भी उनकी कोशिश रहती है कि किसी भी कंफर्म टिकट यात्री को कोई परेशानी न हो।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।