फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   No regrets for Poonam, normal behavior in jail

Ambala News: पूनम को नहीं कोई अफसोस, जेल में रहा सामान्य व्यवहार

Fri, 05 Dec 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 05 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
No regrets for Poonam, normal behavior in jail
कुरुक्षेत्र। ललित। - फोटो : 1
पानीपत। चार हत्या के आरोप में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद पूनम के चेहरे पर कोई अफसोस नजर नहीं आया। पहले दिन जेल में उसका व्यवहार सामान्य रहा। उसे महिला बैरक में अन्य महिला बंदियों के साथ रखा गया है। जेल से जो भी खाने को मिला उसने वही खाया। हालांकि उसने अन्य बंदियों के साथ ज्यादा बात नहीं की।
विज्ञापन

तीन मासूम बच्चियों और खुद के बेटे की हत्या की आरोपी पूनम को पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। जेल में भी पूनम की गतिविधियों पर नजर रखी गई। वीरवार सुबह उसने समय पर नाश्ता किया और जेल में बनी दाल रोटी ही खाई। जेल अधिकारियों का कहना है कि उसके व्यवहार से नहीं लगा कि उसे बहुत ज्यादा पछतावा हो।
विज्ञापन

ग्रामीण बोले-पूरे देश में गांव का नाम कर दिया नीचा
सिवाह गांव में वीरवार को हर घर और गली-नुक्कड़ पर साइको किलर पूनम की ही चर्चा होती रही। स्थानीय ग्रामीण भी उसकी इस करतूत पर अचंभित है। साथ ही शर्मिंदगी भी महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना ने पूरे गांव का नाम डुबो दिया है। वीरवार को सिवाह गांव में बाहर से मीडिया की भी आमद रही। वहीं पुलिस भी बार-बार गांव में चक्कर काटती रही। जिसे देखकर ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई छोटी घटना नहीं है। देशभर में गांव की बदनामी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार मासूमों का कत्ल करने वाली पूनम महिला नहीं डायन, फांसी की सजा मिले
-भावड़ गांव की साइको किलर पूनम के ससुराल वालों का बहू पर फूटा गुस्सा
-पड़ोसी बोले-पूरा परिवार बहुत इज्जतदार, पूनम की असलियत बेहद डरावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। तीन साल के बेटे सहित चार मासूम बच्चों को पानी में डुबोकर मौत के घाट उतारने वाली भावड़ गांव की साइको किलर पूनम की असलियत जानने के बाद से सुसराल वाले हैरान और गुस्से से भरे हुए हैं। परिवार का कहना है कि चार-चार मासूमों की जिंदगी लेने वाली कोई महिला नहीं हो सकती। वह डायन है और उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

भावड़ गांव में पड़ोस में रहने वाली परिवार की ही महिला रानी ने कहा, नवीन का पूरा परिवार बहुत इज्जतदार है। पता नहीं था कि पूनम ऐसी है। उसकी असलियत बहुत डरावनी है। वह घर से बाहर नहीं आती थी और ना किसी से बात करती थी। सादगी का रूप धारण करने वाली महिला के इतने खतरनाक इरादे होंगे किसी ने सोचा नहीं था। ऐसी दुष्ट महिला को तो सीधे फांसी पर लटका देना चाहिए, ताकि आगे इस तरह की घटना न हो। परिवार के ही अशोक बोले, कौन सी ऐसी मां होती है जो अपनो को खा जाए। वह घर के बाहर नहीं घूमती थी। घटना का पता लगने के बाद से पूरा परिवार सदमे में हैं।
चार बच्चे छीनने वाली को जीने का हक नहीं

गंगाना गांव निवासी पूनम के ननदोई सतीश ने कहा, परिवार की चढ़ती वंशबेल काटने वाली को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। जिस घर ने उसे बेटी बनाकर अपनाया उसी घर के बच्चे खा गई। इशिका की मां पिंकी ने कहा, उनकी बेटी के साथ तीन और मासूमों की हत्या करने वाली पूनम को कड़ी सजा मिलेगी तभी उसके कलेजे को ठंडक मिलेगी। जिस औरत ने चार बच्चे छीन लिए उसे जीने का हक नहीं है।
देवर बोला-पूनम ने चौतरफा नाश कर दिया
देवर प्रवीण को विश्वास नहीं हो रहा है कि पूनम साइको किलर हो सकती है। प्रवीण ने कहा, भाभी ने तो चौतरफा नाश कर दिया। अपने बेटे को भी नहीं छोड़ा। परिवार को तब हादसा लगा और कभी उस पर शक नहीं हुआ। कहा, उसके माता-पिता से भाभी की अनबन ही रहती थी। वह काम करके अपने कमरे में चली जाती थी।
विधि के लिए हुआ हवन, पूनम के घर से कोई नहीं आया

पानीपत के नौल्था में विधि की हत्या के बाद वीरवार को सोनीपत के वेस्ट रामनगर स्थित घर पर मासूम की आत्मिक शांति के लिए हवन किया गया। मातम के माहौल में हुए हवन में परिवार के सदस्यों की आंखें नम थीं। इस दर्द के माहौल में पूनम के मायके पानीपत के गांव सिवाह से एक भी व्यक्ति आने की हिम्मत नहीं जुटा सका। वीरवार को वेस्ट रामनगर स्थित पाल सिंह के घर सुबह से ही परिवार को सांत्वना देने लोग पहुंचने शुरू हो गए थे। हवन में शामिल होने के लिए पूनम का पति नवीन और परिवार के अन्य सदस्य भावड़ से पहुंचे थे। विधि के पिता संदीप ने बताया कि पूनम के मायके से कोई नहीं आया। हालांकि, उन्होंने मायका पक्ष को लेकर मामले में जांच करने की मांग भी की।

विधि के आंगन में खेल रहा पूनम का बेटा
पूनम का दो साल का बेटा शुभम विधि की मां राखी के पास ही है। वहीं उसे अपना दूध पिला रही है। वीरवार को रिश्तेदारों, परिजनों व आसपास के लोगों के जमावड़े के बीच पूनम का करीब दो साल का बेटा शुभम घर के आंगन में परिवार के अन्य बच्चों के साथ खेलता दौड़ता रहा। विधि की दादी ओमपति और शुभम की दादी दोनों आपस में बहनें हैं। विधि के दादा पाल सिंह ने भी साफ कहा कि यह उनका पोता है। उसके लालन-पालन का फर्ज उनका है।

कुरुक्षेत्र। ललित।

कुरुक्षेत्र। ललित।- फोटो : 1

कुरुक्षेत्र। ललित।

कुरुक्षेत्र। ललित।- फोटो : 1

कुरुक्षेत्र। ललित।

कुरुक्षेत्र। ललित।- फोटो : 1

कुरुक्षेत्र। ललित।

कुरुक्षेत्र। ललित।- फोटो : 1

कुरुक्षेत्र। ललित।

कुरुक्षेत्र। ललित।- फोटो : 1

कुरुक्षेत्र। ललित।

कुरुक्षेत्र। ललित।- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed