{"_id":"6546b4f150cc63e2a80e33df","slug":"no-longer-a-contractor-np-will-take-over-the-responsibility-of-parking-ambala-news-c-36-1-amb1001-13319-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अब ठेकेदार नहीं, नप संभालेगा पार्किंग की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अब ठेकेदार नहीं, नप संभालेगा पार्किंग की जिम्मेदारी
विज्ञापन
सदर क्षेत्र में बनी बहुउद्देशीय पार्किंग। फाइल फोटो
अंबाला। करोड़ों की बहुउद्देशीय पार्किंग की जिम्मेदारी अब ठेकेदार नहीं, बल्कि खुद नगर परिषद संभालेगा। नगर परिषद ने अपने स्तर पर ही पार्किंग को शुरू करने का फैसला लिया है। इस संबंध में शनिवार छुट्टी के दिन भी कार्यकारी अधिकारी सुबह से शाम तक कार्रवाई में जुटे रहे। पार्किंग में नप के कर्मचारी तैनात रहेंगे, जोकि तीन अलग-अलग शिफ्टों में कार्य करेंगे। सुरक्षा को लेकर होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है। इसका खाका तैयार हो गया है। अब सिर्फ गृहमंत्री की स्वीकृति का इंतजार है। इसके शुरू होते ही छावनी के सभी बाजार ट्रैफिक जाम से मुक्त हो जाएंगे और इससे बाजारों की सुंदरता भी बढ़ेगी।
कोटेशन 85 हजार तक की आई
बहुउद्देशीय पार्किंग को शुरु करने के लिए अब तीसरी बार ऑनलाइन माध्यम से टेंडर जारी किया गया है। अब इसका आरक्षित रेट कम करके 2 लाख 38 हजार किया गया है। वहीं नप ने यह भी फैसला किया है कि जब तक टेंडर सिरे नहीं चढ़ जाता तब तक करोड़ों की इस पार्किंग की सुविधा को आमजन के लिए शुरु कर दिया जाए, जिससे कि नप को राजस्व की प्राप्ति हो और लोगों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिल सके।
पुलिस को करनी होगी मशक्कत
नगर परिषद ने बेशक बहुउद्देशीय पार्किंग को शुरु करने की योजना तैयार कर ली है। लेकिन यह योजना तभी सफल हो सकेगी, जब अंबाला पुलिस इसमें पूर्ण सहयोग करेगी। पार्किंग में वाहन खड़ा कराने के लिए पुलिस को सख्ती करनी पड़ सकती है, क्योंकि दुकानदार या फिर रसूखदार लोग इसका विरोध भी कर सकते हैं कि क्यों वह अपने वाहनों को दुकानों के आगे न खड़ा करके बहुउद्देशीय पार्किंग में पैसे देकर खड़ा करें।
विज्ञापन
शुक्रवार को टेंडर का अंतिम दिन था। इसमें किसी ने दस्तावेज जमा नहीं कराए। शनिवार को भी कुछ ठेकेदारों ने निविदाएं दी थी। इन्हें खोलकर देखा गया, लेकिन इनके रेट काफी कम थे। इसलिए अब फैसला लिया है कि बहुउद्देशीय पार्किंग का संचालन नप कर्मचारियों के अधीन होगा। यहां सुरक्षा को लेकर होमगार्ड के जवान तैनात किए जाएंगे। गृहमंत्री से उद्घाटन कराकर इसे लोगों के लिए शुरु कर दिया जाएगा।
जरनैल सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर।