फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   'No ego in life, love living beings'

‘जीवन में अहंकार नहीं, जीवों से करें प्यार’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
'No ego in life, love living beings'
अंबाला सिटी के सैक्टर दस स्थित श्री वैष्णो माता मंदिर भवन में चल रही श्रीमद भागवत कथा में प्रवचन ? - फोटो : Ambala
सेक्टर दस स्थित श्री वैष्णो माता मंदिर मेें चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन व्यास कीर्तिकिशोरी महाराज ने श्रीकृष्ण भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। यह सभी बातें ग्रंथों में भी बताई जा चुकी हैं। भारतीय संस्कृति के अनुसार जब भी धरती पर अहंकारी पैदा हुए, भगवान ने किसी न किसी रूप में आकर उनका सर्वनाश किया है।
विज्ञापन

वेदों व पुराणों में व्याख्यान किया गया है कि कोई भी राजा हो या देवता, जब भी उनमें अहंकार आया तो उनके अहंकार को भगवान ने क्षण भर में ही खत्म कर दिया। स्वर्ग लोक के मालिक कहे जाने वाले इंद्र देवता में भी अहंकार उत्पन्न हो गया था। भगवान श्रीकृष्ण ने समस्त प्राणियों को एक गोवर्धन पर्वत के नीचे लेकर इंद्र देवता का अहंकार तोड़ा था। इसी प्रकार जब रावण के अंदर अहंकार पैदा हुआ, तो विष्णु के अवतार भगवान श्रीराम ने अहंकारी रावण का वध कर उसके अहंकार को मिट्टी में मिलाया था।
विज्ञापन

इसलिए सभी को अपने जीवन में किसी प्रकार का अहंकार नहीं करना चाहिए। हमेशा सभी जीवों से प्यार करें और भगवान का ध्यान करते हुए अपने कर्म करते जाएं। अच्छे कर्मों के आधार पर ही मनुष्य को भगवान की शरण मिलती है। वहीं कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण जी की लीलाओं का सुंदर वर्णन संगीतमयी भजनों द्वारा किया गया। जिसमें सभी भक्तजन मंत्रमुग्ध होकर झूमे। श्री वैष्णो माता मंदिर भवन का पूरा वातावरण श्रीकृष्ण भक्तिमय हो गया।

अंबाला सिटी के सैक्टर दस स्थित श्री वैष्णो माता मंदिर भवन में चल रही श्रीमद भागवत कथा में उपस्थित

अंबाला सिटी के सैक्टर दस स्थित श्री वैष्णो माता मंदिर भवन में चल रही श्रीमद भागवत कथा में उपस्थित- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed