{"_id":"62168d20e53b88214d0b1159","slug":"no-development-works-were-done-in-the-previous-governments-in-seven-years-dr-banwari-ambala-news-knl999341159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात वर्षों में जितने विकास कार्य कराए पिछली सरकारों में नहीं हुए : डॉ. बनवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात वर्षों में जितने विकास कार्य कराए पिछली सरकारों में नहीं हुए : डॉ. बनवारी
विज्ञापन
रेस्ट हाउस में संबोधित करते हरियाणा के सहकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ.
- फोटो : Ambala
अंबाला। हरियाणा के सहकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में पिछले सात वर्षों में रिकॉर्ड विकास कार्य हुए हैं। इतने विकास कार्य पिछली सरकारों ने कई वर्षों में भी नहीं किए। डॉ. बनवारी लाल ने बुधवार को छावनी क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इससे पहले सहकारिता मंत्री ने शास्त्री कॉलोनी स्थित गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि नगर परिषद व नगरपालिका चुनाव के लिए 24 अप्रैल की तिथि घोषित कर दी गई है। अंबाला नगर परिषद में भी चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव किसी भी पार्टी के लिए उत्सव से कम नहीं होते। नगर परिषद व नगरपालिका के चुनाव अहम चुनाव होते हैं। इस चुनाव में मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी, स्वच्छता, चिकित्सा व अन्य पर फोक्स ज्यादा रहता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि वे एकजुट होकर अभी से युद्ध स्तर पर इस चुनाव की तैयारी करते हुए आमजन तक पहुंचे। वे सरकार की उपलब्धियों, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं से जनता को अवगत करवाएं। आमजन से संपर्क करते हुए उनके क्षेत्र की यदि कोई भी समस्या या सुझाव है, उसकी जानकारी लें और उसका समाधान करवाने का प्रयास करें।
भ्रष्टाचार पर लगाया अंकुश
उन्होंने यह बताया कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम किया गया है। सरकारी नौकरियां योग्यता के आधार पर युवाओं को दी जा रही हैं। तबादलों के नाम पर सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों को जो दिक्कतें या परेशानी आती थी, अब वह भी दूर हो गई है। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी से कर्मचारियों को काफी सुविधा मिली है। इसी प्रकार स्वामित्व योजना के तहत लाल डोरे के अंदर जो भूमि या मकान होते थे, उनका मालिकाना हक दिलवाने का काम किया जा रहा है।