{"_id":"68d5a6da1ab023c30c0fa958","slug":"no-clue-found-of-the-accused-who-escaped-from-the-custody-of-rpf-employees-ambala-news-c-36-1-amb1001-150359-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आरपीएफ कर्मचारियों की गिरफ्त से भागे आरोपी का नहीं मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आरपीएफ कर्मचारियों की गिरफ्त से भागे आरोपी का नहीं मिला सुराग
Fri, 26 Sep 2025 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:56 AM IST
सार
अंबाला में रेल संपत्ति चोरी के आरोपी सतबीर चार दिन पहले आरपीएफ हिरासत से फरार हो गया। आरपीएफ की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं, वहीं तीन कर्मचारियों की लापरवाही पर विभागीय जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विस्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। आरपीएफ कर्मचारियों की गिरफ्त से चार दिन पहले भागे आरोपी सतबीर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरोपी की तलाश में आरपीएफ की चार टीमों के लगभग 20 से अधिक कर्मचारी जुटे हुए हैं। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी के नजदीक तक आरपीएफ की टीम पहुंच गई है और कभी भी उसकी गिरफ्तारी हो सकती है, वहीं दूसरी तरफ निलंबित किए गए उप निरीक्षक विजय व कांस्टेबल रमित और जयकुमार की लापरवाही को लेकर भी विभागीय जांच शुरु हो गई है। अब तीनों कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं कि कैसे उनसे ये चूक हुई और आरोपी गिरफ्त से भाग गया। इसके लिए एक टीम भी मौके पर जाकर हालात का मुआयना करेगी और फिर विभागीय रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेगी ताकि निलंबित कर्मचारियों पर आगामी कार्यवाही हो सके।
यह था मामला
रेल संपत्ति चोरी के मामले में 19 सितंबर को काकरू निवासी सतबीर को आरपीएफ ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। कोर्ट ने आरोपी को दो दिन का रिमांड मंजूर किया था। रिमांड के दौरान जब आरोपी को सोमवार 22 सितंंबर को आरपीएफ टीम पंजाब के लालडू लेकर गई थी ताकि उसके अन्य तीन सहयोगियों की धरपकड़ हो सके। जब टीम उसे रेलवे लाइनों के पास लेकर जा रही थी तो आरोपी टीम को चकमा देकर फरार हो गया। इस संबंध में लालडू के जीआरपी थाने में आरोपी सतबीर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।