{"_id":"67dc918733cddf358b0325e4","slug":"no-clue-found-about-the-gang-involved-in-the-theft-ambala-news-c-36-1-amb1002-139453-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चोरी करने वाले गिरोह का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चोरी करने वाले गिरोह का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सेक्टर-8 व 9 से फॉर्च्यूनर व बोलेरो गाड़ी चुराने वाले गिरोह का करीब 20 दिन बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि इस मामले की जांच सेक्टर-9 थाना पुलिस के अलावा सीआईए की टीमें भी कर रही है लेकिन वह चोरों तक नहीं पहुंच पाई। कार्रवाई केवल जांच तक ही सिमट कर रह गई है।
हालांकि लाखों रुपये की गाड़ियों में आए चोर सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुए थे लेकिन चोरों की गाड़ी में लगे फर्जी नंबरों ने भी पुलिस के लिए परेशानी खड़ी कर रही है। यही कारण है कि अभी तक वह आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई।
दरअसल, 3 मार्च को इस गिरोह ने सेक्टर-8 हाउसिंग बोर्ड निवासी यशवीर की बोलेरो चोरी कर ली थी। यह पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। इसमें दिखाई दे रहा है कि शातिर चोर काले रंग की सफारी गाड़ी में सवार होकर आते हैं। पहले तो वह गली में खड़े होकर रेकी करते हैं।
विज्ञापन
चंद ही मिनटों में एक चोर गाड़ी से नीचे उतरने के बाद लॉक तोड़कर सफेद रंग की बोलेरो ले जाता है। इसी तरह सेक्टर-9 में इस गिरोह ने हाईटेक फॉर्च्यूनर गाड़ी चुराई थी। तीन चोर ने गाड़ी का सेंटर लॉक तोड़ने के बाद वारदात को अंजाम दिया था। ।