फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   No clue found about the accused, police is contacting other states as well

Ambala News: आरोपियों का नहीं लगा सुराग, दूसरे राज्यों से भी पुलिस कर रही संपर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:21 PM IST
विज्ञापन
No clue found about the accused, police is contacting other states as well
अंबाला छावनी के जनता स्वीट्स के बाहर सुरक्षा के लिए खड़ा पुलिस का जवान: संवाद
अंबाला। जनता स्वीट्स के गोलीकांड मामले की अनसुलझी गुत्थी ने पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है। वारदात के तीसरे दिन पुलिस बाइक पर आकर गोलियां चलाने वाले बदमाशों की तलाश नहीं कर पाई। हालांकि पुलिस की चार टीमें बदमाशों का सुराग लगाने की जुटी है। इतना ही नहीं अंबाला के अलावा पिछले कुछ माह में कुरुक्षेत्र और करनाल आदि शहरों में हुए गोलीकांड से भी जोड़े पुलिस मुलाजिमों से भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पुलिस दूसरे राज्यों में भी अपने नेटवर्क से पता लगाने में जुटी हुई है। दरअसल, 1 दिसंबर की रात को बाइक पर दो बदमाश आए थे। जनता स्वीट्स के ठीक सामने हाईवे पर खड़े होकर पीछे बैठे युवक ने दोनों हाथों में पिस्टलनुमा हथियार लेकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। यह गोलियां केवल शीशे व बोर्ड पर लगी थी।
विज्ञापन

दुकानदार की सुरक्षा बढ़ाई

उधर, पुलिस ने गोलीकांड के बाद जनता स्वीट्स संचालक व उनके परिवार की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया है। दुकान के साथ-साथ घर पर भी पुलिस का पहरा है। इसके अलावा टीम दिनभर नजर रखे हुए है। यह पूछा जा रहा है कि कहीं किसी की तरफ से कोई रंगदारी मांगने का फोन या मैसेज तो नहीं आया। इसके अलावा पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुट गई है। दुकानदार का जिस प्रापर्टी डीलर से जमीन को लेकर कोर्ट केस चल रहा है वो भी शक के दायरे में है लेकिन अभी तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। साथ ही अंबाला-जगाधरी हाईवे पर भी कई किलोमीटर तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जनता स्वीट्स पर चली गोलियां के मामले में सभी एंगल से जांच चल रही है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
सुरेंद्र सिंह भोरिया, पुलिस अधीक्षक अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed