फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   No application received for temporary staff of swimming pool

Ambala News: स्वीमिंग पूल के अस्थायी स्टाफ के लिए नहीं मिला आवेदन

Tue, 08 Jul 2025 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 08 Jul 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
No application received for temporary staff of swimming pool
अंबाला। कैंट के ऑलवेदर स्वीमिंग पूल के लिए अस्थायी स्टाफ रखना जिला खेल विभाग के लिए चुनौती बन गया है। तीन माह के लिए रखे जाने वाले 10 अस्थायी स्टाफ के लिए एक सप्ताह बाद भी कोई आवेदन करने के लिए नहीं पहुंचा। जो आए वो विभाग के तीन माह के फरमान को सुनकर लौट गए। इसलिए विभाग ने अब अपने कार्यालय में इन पदों के लिए आवेदन करने वालों के लिए निर्धारित समय हटा दिया है। कोई कभी भी आकर आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन

उधर, 10 अस्थाई कर्मचारियों के न आने पर पूल में तैराकी के लिए केवल ट्रेंड लोगों को ही अनुमति मिली हुई है। ऐसे में महज 50 खिलाड़ी की प्रशिक्षण ले पा रहे हैं। जबकि तैराकी सिखने वालों की संख्या न के बराबर है। अस्थाई स्टाफ के आने के बाद ही एंट्री मिलने की बात बोलकर लोगों को लौटाया जा रहा है। पूल को सुचारू रूप से चलाने के लिए 4 लाइफ गार्ड, 2 सफाई कर्मचारी, 1 प्लांट ऑपरेटर, 1 इलैक्ट्रिशियन, 2 सिक्योरिटी गार्ड रखे जाएंगे। लाइफ गार्ड पूल में डूबने वालों को बचाने के लिए होते हैं। 31 मार्च को टेंडर खत्म होने के बाद ठेकेदार अपने कर्मचारी लेकर चला गया था। ऊर्जा मंत्री अनिल विज की दखल के बाद खेल मंत्री गौरव गौतम ने पूल चलाने के लिए विभाग की ही जिम्मेदारी लगा दी थी। अभी केवल एक स्वीमिंग पूल राम ही है। इसलिए अभी नए बच्चों व युवकों को बुलाया नहीं जा रहा। संवाद
विज्ञापन

------

स्वीमिंग पूल के लिए 10 अस्थाई स्टाफ को रखा जाना है। अभी तक कोई कर्मचारी नहीं मिला है। जल्द ही इनकी तैनाती कर बाहरी लोगों की संख्या को बढ़ाया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस पूल का इस्तेमाल कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजबीर रंगा, जिला खेल अधिकारी, अंबाला
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed