फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Nirmal took the lead from the beginning, remained ahead in all the rounds

Ambala News: निर्मल ने शुरू से बनाई बढ़त, सभी राउंड में रहे आगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Nirmal took the lead from the beginning, remained ahead in all the rounds
अंबाला सिटी। सबसे रोमांचक मुकाबले में शहर विधानसभा सीट से कांग्रेस के निर्मल सिंह जीत गए। निर्मल सिंह सभी 20 राउंड में भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल से आगे रहे। निर्मल सिंह ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे तक भी यह लीड नहीं टूटी और आखिरी राउंड भी जीतकर निर्मल सिंह ने सीट पर कब्जा कर लिया। कांग्रेस के निर्मल सिंह को गांव के साथ-साथ शहर में भी लीड मिली। इस वजह से वह 11 हजार 131 वोट से जीते। इस बार असीम गोयल नन्योला को 73 हजार 344 वोट मिले, हालांकि भाजपा का वोट बैंक भी बढ़ा है।
विज्ञापन

2019 में असीम गोयल को 64 हजार 896 मिले थे। खास बात यह रही है कि कांग्रेस ने भाजपा के वोट बैंक में सेंधमारी की है। कई बूथ ऐसे भी रहे, जहां निर्मल सिंह जीते तो ज्यादा वोट से जीते और कई बूथ पर उनको कम वोट से हार मिली। वहीं, इस सीट पर चुनाव के शुरूआत से भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तीसरी पार्टी के मुकाबले में न होने के कारण भी कांग्रेस को फायदा हुआ। इस सीट पर हार के कई कारण देखे जा रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ा कारण शंभू सीमा बंद होना भी है। यह मुद्दा भी चुनाव में काफी चर्चा में रहा। इसी तरह छावनी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी अनिल विज ने भी शहर के साथ-साथ ग्रामीण बूथ पर अपना दबदबा दिखाया।
शक्ति रानी बनी विधायक, मेयर पद खाली
शहर से नगर निगम मेयर शक्ति रानी शर्मा भी कालका में भाजपा सीट से विधायक बन गई। अब मेयर का पद खाली होगा और निगम में मेयर के लिए भविष्य में चुनाव हो सकता है। चुनाव के दौरान मेयर के कालका से चुनाव जीतना भी चर्चा में रहा। लोगों में यह चर्चा रही है कि अब मेयर के विधायक बनने के बाद निगम में दोबारा चुनाव होगा। अब निगम में मेयर बनने को लेकर भी कई नेताओं ने अपनी जमीन भी तैयार करनी शुरू कर दी है।
दिनभर रही परिणाम जानने की जिज्ञासा
जनता में सबसे ज्यादा शहर और अंबाला कैंट सीट का चुनाव परिणाम जानने की जिज्ञासा रही। लोग यह जानने चाह रहे थे कि इन दोनों सीट पर किस पार्टी का दबदबा चल रहा है और कौन सी पार्टी पीछे चल रही है। सुबह से शाम तक हार-जीत के समीकरण जानने के लिए लोग उत्साहित दिखे। वहीं, अंबाला शहर में जीत के बाद कांग्रेस विधायक निर्मल सिंह के कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर जश्न मनाया और पटाखे भी फोड़े।

शहर में कराऊंगा विकास कार्य : निर्मल सिंह
जीतने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह ने कहा कि शहर के विकास कार्यों को गति दी जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में विपक्ष की मजबूत भूमिका निभाएंगे। शहर की सभी समस्याओं पर गंभीरता से काम करेंगे। चित्रा सरवारा की हार पर निर्मल सिंह ने कहा कि बहादुरी से उसने अपनी लड़ाई लड़ी, यह जनता का फैसला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed