कार, बाइक की भिड़ंत में नौ जख्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा साहा-शहजादपुर हाईवे स्थित महमूदपुर के पास रविवार देर शाम कार व बाइक में आमने सामने की भिड़त हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि हादसे में दोनों वाहन सवार करीब नौ लोग घायल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे तुंरत राहगीरों ने कड़ी मशक्त के बाद बाहर निकाला और उपचार के लिए कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया।
उधर, इलाका पुलिस ने सूचना पाकर मौके का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे में घायल कुरुक्षेत्र निवासी बाइक चालक संदीप कुमार ने बताया कि वह अपने बेटी शिखा व पत्नी बलजिंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर रायपुरानी की ओर जा रहा था। जैसे ही साहा के पास पहुंचा तो अचानक सामने की आ रही तेजरफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
जबकि अस्पताल पहुंचे कार सवार पतरेहड़ी निवासी सोहनलाल ने बताया कि वह कार में अपने परिवार के साथ उपचार के लिए कैंट के निजी अस्पताल में आ रहा था। तभी अचानक बाइक चालक सामने आ गई और हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर गड्डे में जा गिरी। जिससे कार सवार मनीष, मंदीप, कौशल्या देवी, प्रदीप, सोहना देवी भी लहूलुहान हो गए। बताया जाता है कि कार सवार एक ही परिवार के सदस्य थे। डाक्टर का कहना है कि हादसे में घायलों के शरीर पर गहरी चोटें आई है। फिलहाल पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।