{"_id":"6807e8f1d947580910072ad7","slug":"nine-people-fell-ill-after-drinking-dirty-water-in-mooda-mandi-ambala-news-c-36-1-sknl1003-141315-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मूड़ा मंडी में गंदा पानी पीने से नौ बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मूड़ा मंडी में गंदा पानी पीने से नौ बीमार
विज्ञापन
शकुंतला। संवाद
- फोटो : शहर स्थित सीटी फाॅरेस्ट का मुख्य गेट। संवाद
अंबाला। मूड़ा मंडी में गंदे पानी की सप्लाई से अभी तक करीब नौ लोग बीमार हो चुके हैं। हालत ऐसी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इसमें कुछ लोग तो उपचार लेने के बाद चिकित्सक की सलाह पर उबले पानी को पी रहे हैं।
पीड़ितों का कहना है कि क्षेत्र में एक महीने गंदे पानी की समस्या थी। जब जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच की गई तो पता चला कि पानी की पाइपलाइन के गलने और टूटने से गंदा पानी घरों में सप्लाई हो रहा था। 10 दिन पहले ही पाइपलाइनों को विभाग के द्वारा ठीक कराया गया है। इसके बावजूद पानी में दुर्गंध आ रही है। इसी गंदे पानी के कारण बच्चे और बडे़ और बुजुर्ग बीमार हो गए थे। जो एक दिन से लेकर पांच दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। हालांकि अभी सभी सभी लाेग ठीक हैं मगर उन्हें फिर से बीमार होने की चिंता सता रही है।
पानी पीने से ये लोग हुए बीमार
माया ने बताया कि गंदे पानी के कारण उसकी बहू नेहा, पोता अजय, अकुल, विश्वास और आशीष बीमार हो गए थे। जिन्हें छावनी के नागरिक अस्पताल में एक दिन के भर्ती करवाना पड़ा था। उन्हें ठीक होने में पांच दिन लग गए। कुंज बिहारी ने बताया कि एक महीना पहले टूंटी के पानी में कीड़े आ रहे थे लेकिन अब कुछ दिन से पानी साफ आ रहा है लेकिन जब पानी का पीते हैं तो पानी से बदबू आ रही है। पानी पूरी तरह से साफ नहीं हुआ है। बिट्टो देवी ने बताया कि उनके घर के पास टयूबवेल है कई बार टयूबवेल खराब हो जाता है 12 क्राॅस रोड से पानी की सप्लाई आती है। जब भी 12 क्राॅस रोड से पानी की सप्लाई आती है तो पानी ठीक नहीं आता है। बंतो देवी ने बताया कि उसकी बेटी अपने बच्चों के साथ दिल्ली से उसके पास आई थी। इस दौरान गंदे पानी के कारण उसकी बेटी और उसके बच्चे बीमार हो गए। यह देख बेटी दो दिन में ही अपने बीमार बच्चों को लेकर वापस चली गई।
विज्ञापन
शकुंतला ने बताया कि पानी के कारण उसका गला बैठ गया है। जिसके कारण उसे दवाई लेनी पड़ रही है। इसके अलावा वह डाक्टर की सलाह पर एक हफ्ते पानी उबाल कर पी रही है। सरदारो देवी ने बताया कि उसकी उम्र करीब 70 वर्ष है। पानी के कारण उसकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद परिजन उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां पर वह पांच दिन भर्ती होने के बाद कल ही घर आई है।
वर्जन-- -- -- -- --
मूड़ा मंडी में लोगों ने प्लास्टिक के पाइप से कनेक्शन कराए थे। जो टूटे और गले थे। इन कनेक्शन को ठीक करवा दिया था। पानी में ब्लीचिंग के कारण उन्हें बदबू आ रही होगी।
जगदीप सिंह विर्क, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, अंबाला छावनी।

वर्जन

शकुंतला। संवाद- फोटो : शहर स्थित सीटी फाॅरेस्ट का मुख्य गेट। संवाद