फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Nine lakh rupees were cheated in the name of US visa

Ambala News: अमेरिका के वीजा के नाम पर नौ लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Nine lakh rupees were cheated in the name of US visa
अंबाला सिटी। अमेरिका का मल्टीपल वीजा लगाने का झांसा देकर दुकानदार से नौ लाख रुपये ऐंठ लिया। आरोपियों ने न तो बेटे को अमेरिका भेजा और न ही पैसे लाैटाए। आर्थिक अपराध शाखा की ओर से जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिलाप नगर निवासी दर्शन सिंह की शिकायत पर आरोपी धनाना गांव तहसील नारायणगढ़ निवासी राजेश कुमार, अहमदाबाद गुजरात निवासी रूपेश कुमार और एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दर्शन सिंह ने बताया कि वो कृषि औजार बेचने का काम करता है। जलबेहड़ा रोड पर आरआर इंटरनेशनल के नाम से एक कार्यालय है। यहां राजेश कुमार नाम का व्यक्ति बैठता था। नवंबर 2023 में उपरोक्त व्यक्तियों ने उसे झांसा दिया कि वो उसके लड़के को अमेरिका में 10 साल के मल्टीपल वीजा पर भेज देंगे।
विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने 20 लाख रुपये की मांग की। उन्होंने यह भी झांसा दिया कि काफी लोगों को उन्होंने बाहर भेजा है और उसके लड़के को कोई परेशानी नही होगी। उनके झांसे में आकर उसके लड़के जसप्रीत सिंह ने अपने खाते से चार दिसंबर 2023 को दो लाख रुपये और आठ दिसंबर 2023 को तीन लाख रुपये रूपेश कुमार शर्मा के खाते में ट्रांसफर करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस काम में उनका सहयोगी रूपेश कुमार शर्मा भी है। उपरोक्त व्यक्तियों ने उसके लड़के को दिसंबर 2023 में दुबई यह कहकर भेज दिया कि यहां से उसे अमेरिका भेज देंगे। उनके कहने पर उसने अपने खाते से सात दिसंबर 2024 को चार लाख रुपये एक महिला के खाते में डाल दिए। इस प्रकार उन्होंने कुल नौ लाख रुपये ले लिए। उन्होंने उसके लड़के को दुबई में लगभग 11 महीने तक रखा। इस दौरान उसे अपने लड़के के ऊपर काफी पैसा खर्च करने पड़े।

उसके बार-बार कहने पर भी उपरोक्त व्यक्ति उसे झूठा आश्वासन देते रहे। लेकिन इन व्यक्तियों ने उसके लड़के को अमेरिका नहीं भेजा और 2 नवंबर 2024 को उसका बेटा वापिस भारत आ गया। जब उनसे अपने पैसे मांगे तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed