फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Night X-ray services were disrupted as two radiographers were on leave and one was on deputation.

Ambala News: दो छुट्टी पर तो एक रेडियोग्राफर की डेपुटेशन होने पर ठप हुई रात को एक्स-रे की सुविधा

Sun, 12 Oct 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 12 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Night X-ray services were disrupted as two radiographers were on leave and one was on deputation.
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर एक्स-रे न होने पर रोष जता रहे तीमारदार को समझ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल में मरीजों की सहूलियत के लिए शुरू हुई शाम व रात को एक्स-रे की सुविधा इन दिनों ठप पड़ी है। पांच में से दो रेडियोग्राफर छुट्टी पर है तो एक की डेपुटेशन हो गई है। इस कारण शाम व रात के समय कोई भी मरीज व उनका तीमारदार एक्स-रे रूम में जाता है तो उन्हें ताला लटका मिलता है। रेडियोग्राफर की तरफ से स्टाफ की कमी का दुखड़ा रोया जा रहा है।
शुक्रवार को भी अंबाला कैंट के इमरजेंसी वार्ड में ऑटो पलटने के बाद एक युवक उपचार के लिए आया था। ऑटो चलाने समय अनियंत्रित होकर पलट गया था। हादसे में चालक अनिल की बाजू पर ऑटो गिर गया था। राहगीरों व परिजनों की मदद से कैंट नागरिक अस्पताल में लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद जब एक्स-रे के लिए भेजा तो ताला जड़ा मिला। ऐसे में मरीज के साथ आए तीमारदार ने जमकर रोष जताया। हालांकि घायल के भाई ने नशे की हालत में जमकर विरोध किया तो रजिमेंट चौकी से आए पुलिस मुलाजिमों ने उन्हें शांत करवाया। आखिर में मरीज का निजी सेंटर पर एक्स-रे हुआ। मरीज अनिल का कहना था कि जब अस्पताल में एक्स-रे मशीन है और रात की सुविधा है तो उसे चलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन



निजी सेंटरों व अस्पतालों के चक्कर काटने को मजबूर मरीज

कैंट के नागरिक अस्पताल में पिछले तीन दिन से शाम व रात को एक्स-रे बंद होने की सुविधा के कारण मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मजबूरन निजी सेंटरों व अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। हालांकि इस संबंध में कई बार रेडियोग्राफर से भी मरीज मिल चुके हैं लेकिन हर बार उन्हें स्टाफ की कमी बोलकर लौटा दिया जाता है। कैंट अस्पताल से मोहित की डेपुटेशन हो गई है। सज्जाद व अमित छुट्टी है। अभी अतुल व बलविंद्र सुबह से दोपहर दो बजे तक एक्स-रे कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के एक्स-रे की सुविधा है। ऑन कॉल रेडियोग्राफर की ड्यूटी रहती है। उनके संज्ञान में ऐसा नहीं है। मरीजों को सहूलियत के लिए एक्स-रे तीनों शिफ्टों में किए जाएंगे।
- डॉ. पूजा पेंटल, पीएमओ, अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल


तीन रेडियोग्राफर न होने के कारण फिलहाल शाम व रात को एक्स-रे नहीं किए जा रहे हैं। स्टाफ के आते ही दोबारा सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
- अतुल, रेडियोग्राफर, अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर एक्स-रे न होने पर रोष जता रहे तीमारदार को समझ

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर एक्स-रे न होने पर रोष जता रहे तीमारदार को समझ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed