{"_id":"69518d5c9e5982008b051190","slug":"night-x-ray-facility-closed-at-civil-hospital-patients-disturbed-ambala-news-c-36-1-sknl1017-155462-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नागरिक अस्पताल में रात के समय एक्स-रे की सुविधा बंद, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नागरिक अस्पताल में रात के समय एक्स-रे की सुविधा बंद, मरीज परेशान
विज्ञापन
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल से रात के समय मरीज को एक्स-रे के लिए एंबुलेंस में ले जाते हुए परि
अंबाला। सड़क हादसों का शिकार होने के बाद रात के समय अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों को एक्स-रे की सुविधा नहीं मिल पा रही है। डॉक्टर मरीजों को एक्स-रे करवाने के लिए भेज रहे हैं लेकिन एक्स-रे रूम में ताला लगाकर देखकर मरीज परेशान हो रहे हैं। रात के समय उपचार करवाने के लिए कोई चारा न बचने के कारण निजी अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं। या फिर उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई भेजा जा रहा है। यही कारण है कि अस्पताल प्रबंधन की अनदेखी का निजी सेंटर संचालक भी लाभ उठा रहे हैं। इस संबंध में कई बार मरीज अस्पताल प्रबंधन को अवगत करवा चुके हैं लेकिन हर बार रेडियोग्राफर की कमी होने की बात बोलकर पल्ला झाड़ लिया जाता है।
पहला केस...
निजी एंबुलेंस में जाकर करवाने पड़ रहे एक्स-रे
एक्स-रे की रात में सुविधा न होने के कारण इमरजेंसी वार्ड से मरीजों को निजी एंबुलेंस के जरिये बाहरी सेंटर पर जाना पड़ रहा है। ऐसे में मरीजों को उपचार के साथ-साथ एंबुलेंस का भी खर्च देना पड़ रहा है। अंबाला कैंट के टैगोर गार्डन निवासी सुशीला व रंजना का कहना था कि सीढि़यों के गिरने के बाद बुजुर्ग मां कौशल्य को लेकर 26 दिसंबर की रात इमरजेंसी में आए थे। एक्स-रे ही नहीं हुआ। अस्पताल में लाखों रुपये की लागत से एक्स-रे की मशीनें पड़ी है तो अस्पताल प्रबंधन को संज्ञान लेते हुए रात के समय भी एक्स-रे की सुविधा करवानी चाहिए। ऐसे में मरीज रातभर दर्द से कराहते रहते हैं।
दूसरा केस...
15 किलोमीटर दूर जाकर करवाया एक्स-रे
लालकुर्ती निवासी मोहित ने बताया कि बस स्टैंड के निकट बेसहारा गोवंश आगे आने पर गिरकर चोटिल हो गया था। राहगीर की मदद से अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल ले गए थे। रात को 12 बजे डॉक्टर ने बिना एक्स-रे के उपचार से मना कर दिया। आखिर में 15 किलोमीटर दूर एमएम सद्दोपुर में जाकर एक्स-रे करवाना पड़ा। एंबुलेंस चालक ने भी एक हजार रुपये लिए।
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन ने शुरू की थी दिन व रात की सुविधा
कैंट के नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए ही अस्पताल प्रबंधन की तरफ से शाम व रात को एक्स-रे की सुविधा शुरू की गई थी। रेडियोग्राफर के रोस्टर बनाए गए थे। रात में एक रेडियोग्राफर की ऑन कॉल ड्यूटी रहती थी। मौजूदा समय में एक रेडियोग्राफर बीमार है तो दूसरे के ट्रांसफर की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में दो रेडियोग्राफर दिन के समय काम संभाल रहे हैं।
इमरजेंसी में आने वाले गंभीर मरीजों के लिए एक्स-रे की सुविधा है। रेडियोग्राफर बीमार होने के कारण रात के समय एक्स-रे केवल ऑन कॉल ही हो रहे हैं। अगर किसी मरीज का एक्स-रे नहीं हुआ है तो उनके संज्ञान में नहीं है।
- डॉ. पूजा पेंटल, पीएमओ, अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल