फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Nidhi and Poonam won in badminton

Ambala News: बैडमिंटन में निधि और पूनम ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Nidhi and Poonam won in badminton
अंबाला। लेफ्टिनेंट मुकेश आनंद मेमोरियल बैडमिंटन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में सोमवार को हरियाणा स्टेट मास्टर्स / वेटर्नस बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न श्रेणियों में मुकाबले हुए। इनमें नौ प्रकार के आयु वर्ग में प्रतियोगिताएं कराई गईं।
विज्ञापन

इसमें 35 से 40, 40 से 50, 55 से 60, 65 और 70 वर्ष के आयु वर्ग में बांटा गया है। सोमवार को हुए मुकाबले में 40 वर्ष आयु वर्ग में महिला डबल फाइनल मुकाबलों में निधि चौहान और पूनम बाली ने गीतांजलि व नीतू कुमार को हराया। वहीं 45 वर्षीय आयु वर्ग में पुरुष एकल मुकाबले में अजय राठी ने राजेश कुमार को हराया। सचिव बैडमिंटन सचिव राजेश ने बताया कि मंगलवार को प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले होंगे। इसके साथ ही प्रतियोगिताओं का समापन होगा।
विज्ञापन

ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
45 वर्षीय आयु वर्ग में महिला एकल मुकाबलों में पूनम बाली ने गुंजन चौधरी को हराया। वहीं पुरुष युगल मुकाबलों में पंकज बंसल व विनय भल्ला ने बलप्रीत सिंह और नितिन चड्ढा को हराया। मिश्रित युगल मुकाबलों में अंकुर चड्ढा व गुंजन चौधरी ने निनित चड्ढा व शालु धार को हराया। 65 वर्षीय आयु वर्ग के महिला एकल मुकाबलों में बिंदु शर्मा ने प्रेम सोमरा को हराया। मिश्रित युग्ल मुकाबलों में नागेश शर्मा व बिंदु शर्मा की जोड़ी ने पाल अंगुरला और प्रेम सोमरा को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed