फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   NHM employees angry over non-payment of salaries

Ambala News: वेतन न मिलने से एनएचएम कर्मचारियों में रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
NHM employees angry over non-payment of salaries
23 अक्टूबर को पंचकूला में मिशन निदेशक कार्यालय के घेराव का अल्टीमेटम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। त्योहारी सीजन के बीच वेतन और बकाया बिलों का भुगतान न होने पर एनएचएम कर्मचारी संघ, हरियाणा ने कड़ा रुख अपना लिया है। संघ ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), हरियाणा के मिशन निदेशक को अंतिम पत्र भेजते हुए बताया कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो आगामी 23 अक्टूबर को पंचकूला स्थित मिशन निदेशक कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
संघ ने बताया कि कर्मचारियों को अगस्त 2026 और सितंबर 2026 का पूरा वेतन अभी तक नहीं मिल पाया है। इसके अतिरिक्त, वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 से जुड़े विभिन्न लंबित बिलों और अन्य देय भुगतानों के रुके होने के कारण कर्मचारियों के परिवारों को गंभीर आर्थिक तंगी व परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए पूर्व में मिशन निदेशक और स्वास्थ्य मंत्री के साथ 08.10.2025, 18.05.2026 और 19.08.2026 को कई दौर की महत्वपूर्ण बैठकें हो चुकी हैं। इन बैठकों में वेतन भुगतान में हो रहे विलंब और अन्य विसंगतियों को दूर करने का आश्वासन दिया गया था, परंतु लगभग एक वर्ष बीत जाने के बावजूद धरातल पर कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है। अंबाला जिला प्रधान डॉ. मधु वर्मा व अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने कहा कि यदि 22 अक्टूबर तक इन सभी लंबित विषयों पर ठोस कार्रवाई करते हुए समयबद्ध कदम नहीं उठाए जाते हैं, तो कर्मचारियों के पास 23 अक्टूबर को कार्यालय का घेराव करने के सिवाय कोई अन्य विकल्प नहीं बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed