{"_id":"67f827ec69e3b59ac00871e7","slug":"newly-married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-marks-found-on-her-neck-ambala-news-c-18-1-knl1025-621496-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, गले पर मिले निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, गले पर मिले निशान
विज्ञापन
अंबाला। मोहड़ा गांव में 24 वर्षीय नवविवाहिता कर्मजीत कौर की वीरवार संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के गले पर निशान भी मिले। मायके पक्ष ने पति पर ही नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या करने के आरोप लगाए है। कहा कि एक साल पहले फरवरी 2024 में कर्मजीत कौर की मोहड़ा में मोहित के साथ शादी हुई थी।
शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में कार न देने पर प्रताड़ित कर रहे थे। कर्मजीत को आदेश अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। सूचना पाकर पड़ाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पड़ाव थाना पुलिस ने पति मोहित सहित सास और ससुर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
एमए तक पढ़ी हुई थी कर्मजीत कौर
मृतका कर्मजीत कौर की मां कांता ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 6 फरवरी 2024 को मोहड़ा निवासी मोहित के साथ हुई थी। बेटी कर्मजीत कौर ने एमए तक पढ़ाई की हुई थी। पति मोहित दिल्ली में पीएचडी की पढ़ाई कर रहा है। आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल पक्ष वाले दहेज में कार देने को लेकर बार-बार ताने दे रहे थे। वीरवार सुबह सूचना मिली थी कि बेटी को आदेश अस्पताल में दाखिल करवा रहा है। जब पहुंचे तो देखा कि बेटी मृत अवस्था में थी। गले पर चोटों के निशान थे। आरोप लगाया कि पति मोहित ने गला दबाकर बेटी की हत्या की है।
विज्ञापन
एक दिन पहले डिश लगाने को लेकर हुआ था झगड़ा
बताया जाता है कि बुधवार को नवविवाहिता का भाई कर्मवीर डिश लगाने के लिए मोहड़ा गया था। तभी ससुराल पक्ष ने डिश लगाने पर एतराज जताया। उस समय तो भाई चला गया था लेकिन पति दिल्ली से आ गया था और बुधवार रात को नवविवाहिता के साथ पति ने झगड़ा किया था कि डिश वह खुद लगवा सकते हैं।
वर्जन
सूचना मिली थी कि मोहड़ा की एक नवविवाहिता की गला घोटकर हत्या कर दी गई है। मृतका के गले पर निशान होने के कारण पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पति, सास और ससुर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को भी मृतका और पति में डिश लगाने की बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
-इंस्पेक्टर धर्मवीर सैनी, थाना प्रभारी पड़ाव