फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Newborn dead body found from drain near Ambika temple

अंबिका मंदिर के पास नाले से मिला नवजात का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Newborn dead body found from drain near Ambika temple
शहर के अंबिका देवी मंदिर के पास सफाई के दौरान नगर निगम कर्मचारियों को गंदे नाले से नवजात शिशु का शव मिला। इसके बाद सफाई दरोगा ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात का शव पानी से बाहर निकलवाया और शवगृह में रखवा दिया। बताया जा रहा है कि शव डेढ़ दिन की कन्या शिशु का था। सफाई दरोगा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में गरनाला निवासी रणजीत सिह ने बताया वह नगर निगम शहर में बतौर सफाई दरोगा तैनात है। मंगलवार की दोपहर वह कर्मचारी विक्की वासी वाटर वर्क्स ब्लाक-2 छावनी और प्रदीप कुमार वासी नाहन हाउस के साथ माता अंबिका मंदिर के पास गंदे नाले की सफाई करवा रहा था। तभी उसे नाले के अंदर एक नवजात शिशु का दिखाई दिया। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed