{"_id":"68e6be294015b0672908692c","slug":"newborn-baby-found-on-mitthapur-samalehri-road-dogs-were-scratching-it-ambala-news-c-36-1-amb1001-151097-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मिट्ठापुर-समलेहड़ी सड़क मार्ग पर मिला नवजात शिशु, नोच रहे थे कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मिट्ठापुर-समलेहड़ी सड़क मार्ग पर मिला नवजात शिशु, नोच रहे थे कुत्ते
Thu, 09 Oct 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साहा। मिट्ठापुर से समलेहड़ी गांव की तरफ जाने वाली सड़क किनारे नवजात शिशु मिलने पर सनसनी फैल गई। नवजात शिशु को दो कुत्ते नोच रहे थे। स्थानीय लोगों ने कुत्तों से शिशु को छुड़वाया इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लिया। मौके से साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने भ्रूण को अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। पूर्व सरपंच केशव कुमार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पूर्व सरपंच ने सड़क किनारे देखा था शिशु
मिट्ठापुर के पूर्व सरपंच केशव कुमार ने बताया कि वह मजदूरी करते है। बुधवार सुबह लगभग 9:15 बजे जब वो घर से अपनी बाइक पर समलेहडी गांव जा रहे थे तो मिठ्ठापुर गांव के सरकारी स्कूल से थोड़ा आगे पहुंचने पर उन्होंने देखा कि किसी ने महिला ने अपने गर्भ व अपनी पहचान को छुपाने की नीयत से नवजात शिशु को मिठ्ठापुर से समलेहडी की तरफ जाने वाली सड़क किनारे फेंका हुआ है। इस शिशु को दो कुत्ते नोच रहे थे। उनसे छुड़वाने के बाद डायल 112 पर फोन किया और कुछ ही देर में डायल 112 के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक रघुबीर ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन शुरु कर दी गई है।
26 सितंबर को कचरे में मिला था भ्रूण
कैंट की इंदिरा कॉलोनी वाल्मीकि धर्मशाला के पास 26 सितंबर दोपहर 12 बजे कूड़े के ढेर में भ्रूण मिला था। यह भ्रूण लड़के का था और उसके सभी अंग विकसित हो चुके थे। भ्रूण को सफेद चादर में लपेटा गया था। वहां से गुजर रहे राहगीर की नजर भ्रूण पर पड़ी। चादर में लिपटे भ्रूण पर मक्खियां भिनभिना रही थी।