फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   New Vande Bharat Express will run from Amritsar and Katra to New Delhi

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: अमृतसर और कटरा से नई दिल्ली तक चलेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस, भक्तों को मिलेगा फायदा

Fri, 08 Dec 2023 10:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Dec 2023 10:02 AM IST
सार

आगामी कुछ दिनों में शिमला में बर्फबारी के संकेत भी मिले हैं। वहीं रेल मोटर कार की बुकिंग को लेकर भी आग्रह प्राप्त हो रहे हैं। इसलिए अंबाला मंडल ने कालका-शिमला विश्व धरोहर रेल सेक्शन पर एक नई ट्रेन के संचालन का फैसला किया है जोकि 15 दिसंबर से चालू हो जाएगी।

विज्ञापन
New Vande Bharat Express will run from Amritsar and Katra to New Delhi
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर और कटरा से नई दिल्ली के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन होगा। इसी प्रकार आनंद विहार से अयोध्या और वाराणसी से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत शुरू की जाएगी। दो वंदे भारत के रैक उत्तर रेलवे को मिल चुके हैं और दो रैक का इंतजार हो रहा है जोकि जल्द ही मिल जाएंगी। वहीं चंडीगढ़-अजमेर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिसूचना आगामी दो-चार दिनों में जारी हो जाएगी। ये जानकारी अंबाला रेल मंडल के प्रबंधक मंदीप सिंह भाटिया ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में कटरा के लिए नई दिल्ली से वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6 बजे रवाना होती है। इसी प्रकार नई चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6 बजे कटरा से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। रेलवे की योजना है कि अभी जिन मार्गाें पर वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं, उसके गंतव्य स्टेशन से भी उसी समय में दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जाए ताकि दोनों दिशाओं में यात्रियों को वंदे भारत में सफर करने का मौका मिले।
विज्ञापन


राजपुरा-धूरी सेक्शन पर ट्रैक हुआ डबल
मंडल रेल प्रबंधक मंदीप सिंह भाटिया ने बताया कि राजपुरा-धूरी सेक्शन पर 144 किमी का रेलवे ट्रैक डबल कर दिया गया है। इस सुविधा से ट्रेनों का आवागमन सुचारु ढंग से हो सकेगा। डबल ट्रैक होने से नई ट्रेनों के संचालन को लेकर भी योजना तैयार की जाएगी। इससे यात्रियाें के समय की भी बचत होगी और वो जल्द गंतव्य स्टेशन तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालका-शिमला के बीच चलेगी नई ट्रेन
कालका-शिमला सेक्शन पर सैलानियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। आगामी कुछ दिनों में शिमला में बर्फबारी के संकेत भी मिले हैं। वहीं रेल मोटर कार की बुकिंग को लेकर भी आग्रह प्राप्त हो रहे हैं। इसलिए अंबाला मंडल ने कालका-शिमला विश्व धरोहर रेल सेक्शन पर एक नई ट्रेन के संचालन का फैसला किया है जोकि 15 दिसंबर से चालू हो जाएगी। मौजूदा समय में पांच जोड़ी ट्रेनों का संचालन उक्त मार्ग पर किया जा रहा है जोकि दोनों दिशाओं में आवागमन कर रही हैं।

दृश्यता के हिसाब से करें ट्रेन का संचालन
कोहरे के मौसम में ट्रेनों का संचालन एक बड़ी चुनौती होती है। इसलिए चालकों को विशेष निर्देश जाते हैं कि रेल मार्ग पर जितनी दृश्यता होगी, उसी आधार पर ट्रेन की गति रखें ताकि दुर्घटना न हो। इस दौरान ट्रेनों के संचालन में देरी भी हो जाती है लेकिन यात्रियों की सुरक्षा बेहद जरूरी है।

समय पाबंद में अव्वल
मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि उत्तर रेलवे का अंबाला मंडल सभी पांचों मंडलों समय की पाबंदी में सबसे अव्वल है। अंबाला मंडल से गुजरने वाली 90 प्रतिशत ट्रेनों का संचालन समय पर किया जाता है जो 10 प्रतिशत है वो चेन पुलिंग या फिर कुछ अन्य कारणों से लेट हो जाती हैं। फिरोजपुर मंडल की समय पर चलने वाली ट्रेनों की संख्या 80 प्रतिशत और लखनऊ व मुरादाबाद मंडल के अधीन समय पर चलने वाली ट्रेनों की संख्या 50 से 55 प्रतिशत है।


सेमी हाई स्पीड प्रस्तावित
नई दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच सेमी हाई स्पीड ट्रेन के संचालन की योजना है। यह एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। हालांकि अभी यह कागजाें में ही है। अब यह जमीन के अंदर चलेगी या फिर खंभों के सहारे जमीन की सतह से ऊपर, यह जानकारी आने वाले समय में ही मिल पाएगी क्योंकि इस परियोजना में करोड़ों रुपये नहीं बल्कि अरबों रुपये खर्च होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed