{"_id":"62081ae13e0a7b6db909f11a","slug":"new-property-id-and-tax-message-stunned-the-public-onkar-singh-ambala-news-knl98788748","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई प्रोपर्टी आईडी व टैक्स मैसेज ने उड़ाई जनता की नींद:-ओंकार सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई प्रोपर्टी आईडी व टैक्स मैसेज ने उड़ाई जनता की नींद:-ओंकार सिंह
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा में नई प्रॉपर्टी आईडी बनाने की व्यवस्था व जनता को आधी रात में संदेश आने की समस्या पर विचार करने के लिए इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक अंबाला छावनी में हुई।
इस अवसर पर गठबंधन सरकार को आड़े हाथ लेते हुए इनेलो प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह ने कहा कि नई प्रॉपर्टी आईडी व टैक्स मैसेज ने जन-जन की नींद उड़ा दी है। प्रदेश में लगभग 40 लाख नई प्रॉपर्टी आईडी बनाई गई है, जिनमें से लगभग 30 लाख पुरानी आईडी है, जिनको नया नंबर दिया गया है। बहुत अजीब बात है कि करीब 30 लाख लोगों की पुरानी आईडी बदल दी गयी है।
नई आईडी में गलतियां अनगिनत है। आरोप है कि जयपुर की याशी कंसल्टेंसी कम्पनी को प्रापर्टी सर्वे की जिम्मेदारी मिली थी, लेकिन एजेंसी ने बिना प्रॉपर्टी मालिक से मिले नई आईडी बना दी। जरा अंदाजा लगाएं की प्रदेश में नई व पुरानी कुल 40 लाख के लगभग प्रॉपर्टी आईडी को नया रूप दिया गया है, जिनमें से अधिकांश में मालिक का नाम,पिता का नाम, छेत्र का नाम, कॉलोनी का नाम व मकान नम्बर सहित अनेक त्रुटियां है। इस अवसर पर सुखप्रीत सेठी, अशोक धवन, विक्रम अरोड़ा,मेहर सिंह जाट, मदन लाल, रमेश यादव, प्राण नाथ वैद, कुलदीप कनोजिया व अन्य उपस्थित थे संवाद