फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   New Happy Public School, Sudail celebrated Diwali Carnival 2025

Ambala News: न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल, सुदैल में दिवाली कार्निवाल 2025 मनाया

Tue, 14 Oct 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 14 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
New Happy Public School, Sudail celebrated Diwali Carnival 2025
यमुनानगर। न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल, सुदैल में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ दिवाली कार्निवाल 2025 का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलावा कई अभिभावकों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यालय परिसर को रंगीन दीयों, लाइटों और सुंदर सजावटों से सजाया गया था। कार्निवाल में यमुनानगर शहर के प्रसिद्ध विक्रेताओं जैसे हैंग्रीज़, मल्टीस्कूप, टेस्टि बाइट्स आदि के फूड स्टॉल्स लगाए गए। साथ ही कला और शिल्प, पेंटिंग, दीपावली सजावट, बच्चों के झूले, पुस्तकों और खरीदारी के स्टॉल्स ने आगंतुकों को खूब आकर्षित किया। इस दौरान विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सरस्वती वंदना, राम आएंगे, राम राज्य, हैप्पी एन्डिंग, सुनो गौर से दुनिया, गरबा आदि की प्रस्तुति से मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा ओपन टैलेंट हंट रहा। इसमें विद्यालय के बाहर से भी प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सोलो सिंगिंग, सोलो डांस, किड्स फैशन शो और पेरेंट्स के साथ रैंप वॉक जैसी श्रेणियां शामिल थीं। प्रत्येक प्रतिभागी को मंच पर प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के दौरान लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्रों और आगंतुकों दोनों ने भाग लिया। इस ड्रॉ में 10 बड़े इनाम रखे गए, जिनमें रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एलईडी टीवी, एयर फ्रायर आदि शामिल थे। प्रधानाचार्या तोशल वाधवा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों का स्वागत किया। स्कूल के संचालक विकास शर्मा ने कहा- हमारा उद्देश्य शिक्षा के साथ आनंद और अनुभव को जोड़ना है। स्कूल के अध्यक्ष जी. एस. शर्मा ने कहा दिवाली कार्निवाल हमारे विद्यालय की एकता, संस्कृति और सृजनशीलता का प्रतीक है। इस मौके पर नरेश उप्पल, सुनीता गुप्ता (बीईओ), पुरशार्थ उप्पल, जनक राज, संजीव (सरपंच, सुदैल), डॉ. सुमन मसीह (मसीह हॉस्पिटल), सुरेश पाल (पूर्व अध्यक्ष, पंचनद शोध संस्थान, यमुनानगर), उमेश अरोड़ा (शिक्षा विभाग, यमुनानगर) और डॉ. मनमोहन (सांझा रेडियो) उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed