{"_id":"6950314453c076d2fd045569","slug":"new-equipment-installed-in-the-open-gym-of-subhash-park-ambala-news-c-36-1-amb1001-155403-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सुभाष पार्क के ओपन जिम में लगे नए उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सुभाष पार्क के ओपन जिम में लगे नए उपकरण
Sun, 28 Dec 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
अंबाला छावनी के सुभाष पार्क में शनिवार सुबह नए उपकरण पर कसरत करती महिला। संवाद
अंबाला। सुभाष पार्क के ओपन जिम में नए उपकरण लगाने का काम शुरु हो गया है। नए उपकरण लगने से पार्क आने वाले युवाओं सहित अन्य लोगों को राहत मिली है। नगर परिषद ने शुक्रवार को ओपन जिम में उपकरण फिट करने का कार्य शुरु कर दिया था, वहीं शनिवार सुबह कुछ लोग नए उपकरणों में व्यायाम करते नजर आए। मौके पर मौजूद नगर परिषद के एमई अशोक कुमार ने बताया कि पुराने उपकरण खराब हो गए थे, उनकी जगह अब नए उपकरण लगाए गए हैं। इस समस्या के समाधान को लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से समाचार को प्रकाशित किया था। पार्क आने वाले लोगों ने बताया कि लगभग एक साल से ओपन जिम में लगे उपकरण खस्ताहाल थे और इससे कई लोग घायल भी हो चुके थे, लेकिन नगर परिषद में जानकारी देने के बाद भी उपकरणाें को बदलने का कार्य शुरु नहीं हो पाया था।