फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   New Delhi-Ferozepur Vande Bharat platform is being displayed incorrectly on NTES

Ambala News: एनटीईएस पर नई दिल्ली-फिरोजपुर वंदे भारत का गलत दर्शाया जा रहा प्लेटफार्म

Thu, 01 Jan 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 01 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
New Delhi-Ferozepur Vande Bharat platform is being displayed incorrectly on NTES
नई दिल्ली से फिरोजपुर वंदे भारत के प्लेटफार्म को लेकर रेलवे को भेजी गई ​शिकायत। रेलवे - फोटो : credit
अंबाला। राष्ट्रीय रेल पूछताछ प्रणाली (एनटीईएस) में गड़बड़ी को विशेष टीम दूर करेगी। यह कार्रवाई अंबाला रेल मंडल प्रबंधक के निर्देश पर की जा रही है क्योंकि उनके संज्ञान में आया था कि अंबाला मंडल से निकलने वाली ट्रेन नंबर 26461 नई दिल्ली-फिरोजपुर वंदे भारत का कैंट रेलवे स्टेशन पर ठहराव प्लेटफार्म एक पर दर्शाया जा रहा है जबकि ट्रेन नई दिल्ली से चलने के बाद अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म सात पर आकर रुकती है, ऐसे में यात्रियों को विरोधाभास हो रहा था और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


ट्रेनों की सही समय की पड़ताल
अंबाला मंडल की टीम ने ट्रेनों की सही समय की जानकारी देने की भी प्रक्रिया शुरु की है ताकि यात्रियों को ट्रेन के आवागमन की सही जानकारी मिल सके। इस कार्य पर टीम लगातार पड़ताल में जुटी हुई है, हालांकि प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि कुछ दैनिक ट्रेनों को छोड़कर अन्य ट्रेनों के आवागमन को लेकर जानकारी अपडेट है, वहीं अन्य में दो से तीन मिनट के समय का ही अंतर आ रहा है।
विज्ञापन


कोहरे से प्रभावित ट्रेनों की निगरानी
रेलवे ने कोहरे के कारण प्रभावित हो रही ट्रेनों की जानकारी भी एनटीईएस पर अपलोड करने के लिए विशेष निर्देश दिए हैं ताकि रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्रियों की परेशानी को कम किया जा सके। इस कार्य की उच्चाधिकारी खुद निगरानी करेंगे और ट्रेन जहां भी होगी, उसकी समय सहित जानकारी देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों की तरफ से लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं कि कुछ ट्रेनों के आवागमन की एनटीईएस पर सही जानकारी नहीं मिल रही, इसमें नई दिल्ली से फिरोजपुर के बीच संचालित वंदे भारत के प्लेटफार्म से जुड़ी शिकायत भी शामिल थी। इसलिए इन सभी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष टीम को निर्देश दिए गए हैं जो ट्रेनों के आवागमन सहित प्लेटफार्म की सही जानकारी सिस्टम पर अपडेट रखेंगे।
- नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed