{"_id":"647ce7207cb45c10d207fe34","slug":"new-course-tpes-started-in-bharanpur-iti-ambala-news-c-36-1-amb1003-4558-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: भारांपुर आईटीआई में नया कोर्स टीपीईएस शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: भारांपुर आईटीआई में नया कोर्स टीपीईएस शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहजादपुर। गांव भारांपुर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नया कोर्स टीपीईएस (तकनीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम) शुरू किया गया है। संस्थान के प्रिंसिपल भूपिंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि संस्थान में विद्यार्थियों के दाखिले के लिए निशुल्क पंजीतरण की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
इसके लिए संस्थान में दाखिला हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। इसके अंतर्गत दाखिले के लिए बाहर से उम्मीदवारों का निशुल्क पंजीकरण किया जाएगा, ताकि उम्मीदवारों का त्रुटि रहित आवेदन करवाया जा सके। वर्तमान में संस्थान में कुल 15 कोर्स चल रहे हैं, जिनमें 556 प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे हैं। भूपिंद्र सिंह सांगवान के नेतृत्व और संस्थान प्रभारी विनोद सिंह शेखावत के प्रयास से आईटीआई भांरापुर तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान दे रहा है।
वहीं, इंजीनियरिंग व्यवसायों में दाखिला लेने पर छात्राओं को हर माह 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। ग्राम पंचायत भारांपुर के स्थायी निवासियों द्वारा संस्थान में दाखिला के लिए पांच अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं। सभी प्रशिक्षुओं को उनके परीक्षा परिणाम से पूर्व निशुल्क पासपोर्ट की सुविधा प्रदान की जाती है। इसके लिए प्रशिक्षणार्थी को विभाग द्वारा 1500 रुपये की राशि प्रदान की जाती है।