फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   new colony, timber market and sehzadpur out of containment zone

न्यू कालोनी, टिंबर मार्केट और शहजादपुर कंटेनमेंट जोन से बाहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
new colony, timber market and sehzadpur out of containment zone
जिले में बनाए गए 10 कंटेनमेंट जोन में से 3 को खत्म कर दिया गया है। अब यहां पर पहले की तरह सामान्य गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं। इन तीनों एरिया में स्क्रीनिंग का काम पूरा होने और कोई भी नया केस यहां से नहीं मिलने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने यहां से कंटेनमेंट जोन खत्म करने का निर्णय लिया है। जिन तीन कंटेनमेंट जोन को खत्म किया गया है उनमें अंबाला छावनी की टिंबर मार्केट इसके साथ लगती न्यू कालोनी और शहजादपुर शामिल हैं। बता देकि न्यू कालोनी टिंबर मार्केट एरिया के नजदीक होने के कारण अभी तक सुर्खियों में नहीं आ पाई थी ज्यादातर लोगों को यह भी नहीं पता था कि यह कंटेनमेंट जोन बनी है।
विज्ञापन

अब यहां-यहां रह गए हैं कंटनेमेंट जोन : अंबाला शहर में ठरवा और रतनगढ़ जबकि अंबाला छावनी में निषाद बाग, दुखेड़ी, बब्याल, रानीबाग, पन्ना कोटेज शामिल हैं। इनमें से अब सबसे पहले ठरवा और रतनगढ़ को कंटनेमेंट जोन से बाहर किया जा सकता है क्योंकि यहां पर भी पिछले करीब 12 दिनों से स्क्रीनिंग के बावजूद कोई नया केस सामने नहीं आया है और यहां अब स्क्रीनिंग का काम भी जल्द ही खत्म होने वाला है।
विज्ञापन

रविवार को इन जोन में यह हुआ कार्य: जिले के 7 कंटेनमेंट जोन में रविवार को विभिन्न टीमों ने सर्वे कर 25,184 लोगों को स्क्रीन किया। इनमें से तीन लोगों के सैंपल लिये गये। अभी तक जिले में कुल 5806 व्यक्तियों ने आइएलआई के साथ खुद को रजिस्टर्ड करवाया था। इनमें से 174 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। रविवार को जिले में 10 विभिन्न मोबाईल टीमों ने अलग-अलग स्थानों में जाकर आज 541 व्यक्तियों का चैकअप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed