फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   New charging station will be built in city bus stand, not in Cantt

Ambala News: कैंट नहीं शहर बस अड्डे में बनेगा नया चार्जिंग स्टेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
New charging station will be built in city bus stand, not in Cantt
अंबाला सिटी बस स्टैंड परिसर में बने चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज होती इलेक्ट्रिक बस। संवाद
अंबाला। अब अंबाला सिटी बस अड्डे पर इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित होगा। पहले इस स्टेशन को अंबाला छावनी में स्थापित करने की योजना बनाई जा रही थी। मगर सिटी में वर्कशॉप और कर्मचारियों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए इस निर्णय को बदल दिया।
विज्ञापन

शहर के बस अड्डे पर पहले से ही एक चार्जिंग स्टेशन बना हुआ है। अब इसके साथ में दूसरा चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। जिससे सभी इलेक्ट्रिक बसों को एक साथ चार्ज किया जा सके। अंबाला में पांच इलेक्ट्रिक बसें हैं। इन बसों काे अंबाला छावनी और अंबाला सिटी के मार्गों पर संचालित किया जाता है। इन बसों को शहर बस स्टैंड पर बने चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज किया जाता है। जल्द ही अंबाला में पांच इलेक्ट्रिक बसें और आएंगी।
विज्ञापन

एक ही जगह आसानी से ठीक होंगी बसें
इलेक्ट्रिक बसों के संचालन, बसों की रिपेयरिंग और रखरखाव के लिए अंबाला सिटी बस स्टैंड पर वर्कशाप है। इस वर्कशाप में जेवीएम कंपनी के कर्मचारी काम करते हैं। ऐसे में अगर अंबाला छावनी बस अड्डे पर चार्जिंग स्टेशन बनाया जाता है तो छावनी बस स्टैंड पर भी वर्कशाप बनानी पड़ेगी और कर्मचारियों को रखना पड़ेगी। इसलिए दूसरे चार्जिंग स्टेशन को शहर में ही बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed