फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Netaji Club is spreading light in the lives of the needy

नेताजी क्लब फैला रहा जरूरतमंदों के जीवन में उजाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Netaji Club is spreading light in the lives of the needy
नारायणगढ़। 50 वर्ष पुरानी संस्था नेताजी क्लब जरूरतमंदों के लिए उम्मीद की मशाल बनी हुई है। यह संस्था करीब 40 निर्धन सहायता समारोह का आयोजन कर चुकी है। प्रत्येक समारोह के दौरान उनकी संस्था विधवाओं को सिलाई मशीनें, लोगों को कंबल, आठवीं, दसवीं, व 12वीं कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करती है। संस्था समाज के प्रति जिम्मेदारी को निभाते हुए अब तक पांच रक्तदान शिविरों का आयोजन कर चुकी है। इसके साथ-साथ संस्था ने आंखों के तीन निशुल्क ऑपरेशन शिविरों का आयोजन कर अनेकों लोगों की आंखों में लैंस डलवाएं हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त लोगों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए हैं। क्लब के प्रधान राकेश अग्रवाल ने बताया कि उनकी संस्था प्रतिवर्ष वामन द्वादशी पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम करने के साथ-साथ भगवान के हिंडोलों को साथ लेकर शोभा यात्रा निकालती है। संस्था परिवार की ब्राह्मण कन्या का विवाह करा चुकी है। उनका कहना है कि उनकी संस्था भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य करती रहेगी, ताकि क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को लाभ पहुंचे।
विज्ञापन

संस्था पिछले लगभग 50 वर्षों से प्रति वर्ष वामन द्वादशी पर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम करने के साथ-साथ मेले का आयोजन करती आ रही है। वर्ष 1969 में संस्था 30 सदस्य से शुरू हुई थी। तब से उनकी क्लब वामन द्वादशी पर मेले व नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाती आ रही है। उन्होंने बताया कि क्लब के प्रयासों से नगर के एक चौराहे का नाम प्रशासन द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस रखा गया था। जहां नेताजी की विशालकाय प्रतिमा स्थापित की गई है। क्लब द्वारा क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed