फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Neither the charger was installed nor the transformer was upgraded, there is a problem of charging 10 electric buses

Ambala News: चार्जर लगा न ट्रांसफार्मर हुआ अपग्रेड, 10 इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने का संकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Neither the charger was installed nor the transformer was upgraded, there is a problem of charging 10 electric buses
अंबाला सिटी। बस अड्डे पर इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए अभी तक अतिरिक्त चार्जर नहीं लगाया गया है और न ही पुराने चार्जर पर लगे ट्रांसफार्मर को अपग्रेड किया गया है। ऐसे में एक चार्जर के सहारे 10 इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करना विभाग के लिए चुनौती बन गया है। जबकि एक इलेक्ट्रिक बस को चार्ज करने के लिए 50 का मिनट का समय लगता है। ऐसे में यह दस इलेक्ट्रिक बसें कब चार्ज हाेंगी और कब संचालन करेंगी।
विज्ञापन

अभी तक 500 केवीए का ट्रांसफार्मर नहीं हुआ अपग्रेड
अंबाला सिटी में इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन बना हुआ है। इस चार्जिंग स्टेशन पर 500 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। विभाग द्वारा इस चार्जिंग स्टेशन पर लगे ट्रांसफार्मर को अपग्रेड कर 1000 केवीए में तबदील करना था। लेकिन अभी तक इसे अपग्रेड नहीं किया गया। जैसे ही विभाग द्वारा 1000 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा। इसके बाद जेवीएम कंपनी के पदाधिकारी इस जगह पर एक और नया चार्जर लगाएंगे। जिससे सभी बसों को चार्ज करने में आसानी होगी और एक समय में दो बसों को एकसाथ चार्ज किया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन

वर्जन
अंबाला में पांच नई बसें आई हैं जो रोडवेज को हैंड ओवर नहीं हुई है। जेवीएम कंपनी द्वारा बस स्टैंड परिसर में नया चार्जर लगा लगाया जाएगा। इसके बाद बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed