फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Neighbors got into a dispute over dumping garbage in the drain, couple injured

नाली में कूड़ा डालने पर विवाद में भिड़े पड़ोसी, दंपती घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Neighbors got into a dispute over dumping garbage in the drain, couple injured
अंबाला। शालीमार कॉलोनी में नाली में कूड़ा डालने को लेकर दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट कर दंपती को घायल कर दिया। पुलिस ने एक परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार महेश नगर पुलिस को दी शिकायत में शालीमार बाग छावनी निवासी दीपक ने बताया कि वह अपने बच्चो के साथ किराये के मकान में रहता है।
विज्ञापन

उसकी पत्नी शीतल के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले बलराम, उसकी पत्नी और पुत्र नाली में कबाड़ डालने को लेकर झगड़ा करते रहते हैं। 23 जनवरी की रात बलराम और उसके परिवार वालों ने मिलकर उसके व उसकी पत्नी पर डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। शोर सुनकर हमलावर पड़ोसी मौके से भाग गए। इसके बाद उन्हें छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महेश नगर पुलिस ने बलराम, मीना, सूरज, सोनू, कल्पना व गुड़िया के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed