फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Neighbor enters young woman's house, accused of stealing Rs 20,000Neighbor enters young woman's house, accused of stealing Rs 20,000

Ambala News: युवती के घर में घुसा पड़ोसी, 20 हजार रुपये चोरी का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Neighbor enters young woman's house, accused of stealing Rs 20,000Neighbor enters young woman's house, accused of stealing Rs 20,000
- आनंद नगर-ए में सुबह हुई वारदात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। आनंद नगर-ए में बुजुर्ग मां के साथ रह रही एक युवती के घर में सुबह पड़ोसी घुस गया। युवती ने जब उसे पकड़ने की हिम्मत जुटाई तो आरोपी धक्का देकर भाग गया। युवती ऋतु गायेल का आरोप है कि जाते-जाते आरोपी अलमारी में रखे 20 हजार रुपये भी ले गया। कैंट थाना पुलिस ने आनंद नगर-ए निवासी ऋतु गोयल की तहरीर पर पड़ोसी रवि पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
ऋतु गोयल ने पुलिस को बताया कि वह अपनी माता नीलम रानी के साथ घर में अकेली रहती हैं। उनका पड़ोसी रवि काफी समय से उन्हें परेशान कर रहा है। आरोपी पहले भी उनके घर में तीन से चार बार चोरी कर चुका है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 4 बजे जब वह अपने कमरे में सो रही थी तो कुछ आहट हुई। आंख खुलने पर देखा कि पड़ोसी रवि उसके कमरे के अंदर मौजूद था। शोर मचाते हुए आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने हमला कर दिया। आरोपी के जाने के बाद जांच करने पर पता चला कि अलमारी का ताला खोलकर उसमें रखे 20 हजार की नकदी भी चुरा ले गया। पीड़िता ने पुलिस से अलमारी पर मौजूद आरोपी के फिंगरप्रिंट्स की जांच करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed