फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Neighbor Cheats Illiterate Woman; Takes Her Mobile Phone and Swindles Three Lakhs

Ambala News: पड़ोसी ने अनपढ़ महिला को ठगा, मोबाइल लेकर हड़पे तीन लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Neighbor Cheats Illiterate Woman; Takes Her Mobile Phone and Swindles Three Lakhs
अंबाला सिटी। प्रीत कॉलोनी, जंडली में एक युवक ने अपनी पड़ोसी महिला की अनपढ़ता का फायदा उठाया। आरोपी ने महिला के मोबाइल से 10 अलग-अलग फाइनेंशियल लोन एप के जरिए करीब 3 लाख रुपये का कर्ज ले लिया। ठगी का पता तब चला जब कर्ज वसूलने वाली कंपनियों के प्रतिनिधि महिला के घर पहुंचने लगे। एसपी के आदेश पर थाना सेक्टर-9 में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मजदूरी कर पाल रही थी परिवार
पीड़िता सुनीता पत्नी शिवनाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत-मजदूरी और कपड़े प्रेस करके अपने परिवार का गुजर-बसर करती है। उनके पड़ोस में रहने वाले करण मौर्य ने उसका मोबाइल ले लिया। सुनीता को तकनीक की जानकारी नहीं थी इसका लाभ उठाकर आरोपी ने उसके फोन में विभिन्न लोन एप इंस्टॉल किए और उसके नाम पर भारी-भरकम कर्ज निकाल लिया।
विज्ञापन


धमकी देकर बोला, पुलिस कुछ नहीं कर सकती
जब किश्तें जमा न होने पर रिकवरी एजेंट घर आने लगे, तो सुनीता के पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोप है कि जब उसने करण से इस बारे में बात की, तो उसने किश्तें भरने से साफ मना कर दिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी अब घर आकर धमकियां देता है और कहता है कि पुलिस या साइबर क्राइम उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन



आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद प्राथमिकी
सुनीता ने पहले सेक्टर-9 थाने में शिकायत दी थी लेकिन वहां से उसे साइबर सेल भेज दिया गया। मामला एसपी के संज्ञान में आने के बाद आर्थिक अपराध शाखा को जांच सौंपी गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना सेक्टर-9 में आरोपी करण मौर्य के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। जांच अधिकारी उप-निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed