फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Need of facilities in five sectors of the city

सिटी के पांच सेक्टरों में सुविधाओं की दरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Need of facilities in five sectors of the city
अंबाला सिटी। बेहतर सुविधाओं के लिए लोग सेक्टरों में भारी-भरकम राशि खर्च कर आशियाना बनाते हैं। इसके विपरीत सेक्टरों में सुविधाओं के अभाव में लोग परेशानियों के दौर से गुजर रहे हैं। सिटी क्षेत्र के अंतर्गत करीब पांच सेक्टरों को स्थापित किया गया था। उन सेक्टरों में लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। सेक्टरों के ज्यादातर खाली प्लॉटों में गंदे पानी से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सेक्टरों में पानी निकासी के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार सीवरेज ब्लॉक पड़े हैं। सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। इन सभी समस्याओं के बीच सेक्टरवासी रहने को मजबूर हैं। एसोसिएशन के अधिकारी व स्थानीय निवासी संबंधित विभागीय अधिकारियों के चक्कर काटकर परेशान हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सेक्टरों के बीच ज्यादातर सीवरेज ब्लॉक स्थिति में चल रहे हैं। इस कारण बरसाती सीजन में सेक्टरों के बीच चारों ओर जलभराव हो जाता है। वहीं सेक्टरों में खाली प्लॉटों में गंदा पानी भरा हुआ है। खाली प्लाटों में कई-कई फीट लंबी जंगली घास खड़ी हुई है जो स्थानीय लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन

सेक्टर एक में पिछले काफी समय से पानी की निकासी सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। सेक्टर के कई स्थानों पर सीवरेज ब्लॉक चल रहा है। वहीं मेन नाले को प्रशासन ने कवर करवा दिया गया था। इसकी साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर सेक्टरवासी परेशान चल रहे हैं। नाला कवर होने के कारण नाले की साफ-सफाई सही ढंग से नहीं हो रही है। इसके चलते नाला जाम हो गया है। इसमें गंदगी भरी होने के कारण दुर्गंध आ रही है। वही ज्यादातर एरिया की स्ट्रीट लाइटें भी खराब स्थिति में हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को चाहिए की लोगों की मूलभूत सुविधाओं को मद्देनजर रखते हुए कार्य करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लक्की, प्रधान वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर एक, अंबाला सिटी।
सेक्टर सात में पिछले करीब डेढ़ महीने से कोई भी सफाई कर्मचारी देखने में नहीं आया। सेक्टर की गलियों में गंदगी का माहौल है। वही कम्यूनिटी सेंटर में गंदगी का आलम है। इसी प्रकार मार्केट में दो पब्लिक शौचालय हैं, एक हुड्डा कार्यालय तो दूसरा मार्केट के बीच में है। दोनों शौचालय रखरखाव के अभाव में खराब स्थिति में पहुंच गए हैं। वहीं सेक्टर सात के साथ लगते नाले को प्रशासन अधिकारियों की ओर से कवर करवा दिया गया था। आज वह नाला भी पूरी तरह से ब्लॉक चल रहा है। बरसाती सीजन में उस नाले का गंदा पानी सेक्टरों की गलियों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न कर देता है।
- संदीप सचदेवा, प्रधान अर्बन वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर सात, अंबाला सिटी।
सेक्टर आठ में बहुत सारी समस्याएं एक साथ चल रही हैं। इसमें विशेष तौर पर ज्यादातर गलियों की स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। सेक्टर के खाली प्लॉटों में गंदा पानी जमा है। वहीं नजदीक लगते रतनगढ़ कॉलोनी के लोग अपने दुधारू पशुओं को यहां छोड़कर चले जाते हैं। दिनभर वह गलियों व अन्य पार्कों में घूमते रहते हैं। इन पशुओं के कारण पार्कों की खस्ता हालत खराब हो चुकी है। पशुओं के मालिकों को कई कहा गया है कि वह इन पशुओं को सेक्टर में न लेकर आए लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हैं। दूसरी ओर प्रशासन भी सेक्टर की समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस कारण समस्या बरकरार है।
- अमरदीप सिंगला, प्रधान वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर आठ, अंबाला सिटी।
सेक्टर नौ में ज्यादातर समस्याएं पिछले करीब सात वर्षों से चल रही हैं। इन्हीं समस्याओं को लेकर सेक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारी पिछले करीब सात वर्षों से संबंधित उच्च अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। जिसमें विशेष तौर पर सड़कें टूटी हुई हैं। गदें पानी की निकासी के पुख्ता इंतजाम विभाग की ओर से नहीं किए गए। सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह से जुगाड़ पर चल रही है। कुछ एरिया में सीवरेज के लिए पंप आदि लगाया गया है, लेकिन जब वह पंप किसी कारण काम नहीं करते तो स्थानीय लोगों के घरों में सीवरेज का गंदा पानी दस्तक देने लगता है। वहीं सेक्टर के बहुत एरिया की सड़कें टूटी पड़ी हुई।
- मुकेश एबट, प्रधान सेक्टर नौ, अर्बन वेलफेयर एसोसिएशन अंबाला सिटी।
सिटी के सेक्टर दस में करीब 18 पार्क हैं। उन पार्कों की लिपाई पुताई व सफाई व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों की ओर से कुछ खास इंतजाम नहीं किए गए हैं। सीवरेज ब्लॉक स्थिति में हैं, खाली प्लॉटों के अंदर जंगली घास व गंदे पानी से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इन सभी समस्याओं के बारे में विभाग के सीनियर अधिकारी एसडीएम हितेश कुमार से मिलकर पूरी समस्या के बारे में बताया जा चुका है, लेकिन बहरहाल समस्या बरकरार चल रही है।

- कमल सिंगला, प्रधान वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर दस, अंबाला सिटी।
सेक्टरों से संबंधित समस्याएं बहरहाल संज्ञान में नहीं हैं। यदि सेक्टरवासियों को किसी प्रकार की समस्या हो रही है तो वे संबंधित विभागीय अधिकारियों को लिखित शिकायत दे सकते हैं। शिकायत पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- हितेश कुमार, हुडा विभागीय सीनियर अधिकारी, एसडीएम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed