{"_id":"6615c5e019dceb9419042e06","slug":"ncmc-facility-only-330-senior-citizens-have-registered-ambala-news-c-36-1-sknl1003-121238-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीएमसी सुविधा : 330 वरिष्ठ नागरिकों ने ही कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीएमसी सुविधा : 330 वरिष्ठ नागरिकों ने ही कराया पंजीकरण
विज्ञापन
अंबाला छावनी बस अड्डे पर परिचालक को ईटीआईएम मशीन से एनसीएमसी कार्ड की टिकट बनाने की जानकारी देत
नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) के लिए छावनी बस स्टैंड पर परिचालकों को प्रशिक्षण दिया है। प्रशिक्षण के दौरान परिचालकों को बताया कि किस तरह से वरिष्ठ नागरिकों के एनसीएमसी का ईटीआईएम मशीन में इस्तेमाल कर उनका आधा टिकट काटना है।
इसी के साथ ही उन्हें बताया गया कि कार्ड के साथ साथ लाभार्थी की आईडी भी चेक कर एनसीएमसी कार्ड की पहचान करेंगे। मगर सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वर्ष 2023 में शुरु हुई यह योजना प्रचार प्रसार के अभाव में कहीं दम न तोड़ दे, क्योंकि अभी तक इस सुविधा के लिए महज 330 वरिष्ठ नागरिकों ने भी कार्ड बनवाने के लिए पंजीकरण कराया है।
गौरतलब है कि पिछले साल हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा कैशलेस सुविधा को बढ़ावा देने के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) की सुविधा शुरू की थी। इस कार्ड के बनवाने पर वरिष्ठ नागरिकों की आधी टिकट लगेगी। इस प्रक्रिया के तहत सबसे पहले वरिष्ठ नागरिकों के कार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) बनवाने के लिए ऑनलाइन या फिर बस स्टैंड स्थित पास कार्यालय से आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने वाले यात्री को कार्ड बनने के बाद घर पर ही आएगा। इसी तरह से कार्यालय में कार्ड बनवाने आने वाले यात्री को पास कार्यालय से कार्ड अपडेट कर दिया जाएगा।
यह कार्ड अंबाला छावनी बस स्टैंड स्थित पास कार्यालय और नारायणगढ़ बस स्टैंड कार्यालय में बनाए जा रहे हैं। वरिष्ठ नागरिकों को इस कार्ड का लाभ लेने के लिए इसमें रिचार्ज करवाना होगा। यह रिचार्ज उन्हें एयू स्माल फाइनेंस की साइट या फिर सीएससी पर जाकर करवाना होगा।
वर्जन
नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) की टिकट बनाने को परिचालकों को प्रशिक्षण दिया है। इससे अब परिचालक वरिष्ठ नागरिकों को आधी टिकट बनाकर देंगे। अंबाला में अभी तक 330 कार्ड बनाए जा चुके हैं और अधिकतर वरिष्ठ नागरिक इस सेवा का लाभ ले रहे हैं।
लक्ष्मण, पास ब्रांच इंचार्ज, बस स्टैंड अंबाला छावनी।