Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Nayi Udaan Udaari honored women

Ambala News: नई उड़ान उडारी ने किया महिलाओं को सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Nayi Udaan Udaari honored women
अंबाला क्लब में सम्मान पाने के बाद महिलाएं । संस्था
अंबाला सिटी। उडारी क्लब ने अंबाला क्लब में नारी शक्ति का भव्य उत्सव आयोजित किया। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर उम्मीदवार शैलजा सचदेवा रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति आज हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ रही है। इस प्रकार के आयोजन समाज में महिलाओं के योगदान को प्रोत्साहित करने का सशक्त माध्यम हैं। वहीं उडारी क्लब की निर्देशिका अमनप्रीत ने कहा कि महिलाएं समाज की वह मजबूत नींव हैं। इन पर सभ्यता की इमारत खड़ी होती है। यह हमारा दायित्व है कि हम एक-दूसरे को सहयोग दें, प्रेरित करें और एक नई उड़ान भरने का साहस जगाएं। विशिष्ट अतिथि आयकर अधिकारी कामना कौशल और प्रोफेसर सुमन लूथरा ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई और महिलाओं के प्रयासों की सराहना की। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की 35 से अधिक प्रतिष्ठित महिलाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इनमें शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन, कला, व्यवसाय और समाज सेवा में अतुलनीय योगदान देने वाली महिलाएं शामिल रहीं। इस दौरान डॉ. सुरभि बंसल, डॉ. तमन्ना, प्रिंसिपल नीलम, एमसी नवनीत कौर तनेजा, आचार्य सीमा जैन, प्रोफेसर शिवानी डावर, प्रिंसिपल रुचिका भूटानी, प्रिंसिपल नीरू अरोड़ा को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed