फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Navratri: This time the adjustable akhand jyot will be special

नवरात्र : इस बार एडजेस्टेबल अखंड ज्योत रहेगी खास

Sat, 29 Mar 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 29 Mar 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Navratri: This time the adjustable akhand jyot will be special
करनाल। नवरात्र पर्व 30 मार्च से शुरू हो रहा है, जिसकी जोरदार तैयारियां बाजार में दिखने लगी हैं। दुकानों पर माता रानी की मूर्तियों से लेकर पूजा-पाठ की सामग्री तक हर तरह का सामान मौजूद है। इस बार एडजेस्टेबल अखंड ज्योत और डायमंड स्टोन वाली ज्योत को ढकने का सांचा श्रद्धालुओं की पसंद बना हुआ है।
विज्ञापन

माता रानी की पीतल की मूर्तियां जो हल्की और टिकाऊ हैं, जिसकी कीमत 300 से 3000 रुपये है। वहीं मार्बल की मूर्तियां 250 से शुरू है, गोल्ड प्लेटेड मूर्तियां जो खासतौर पर घरों के मंदिरों के लिए छोटी और सुंदर मूर्तियां जिनकी कीमत 1500 से शुरू है, स्वास्तिक ज्योत जो शुभता के प्रतीक के रूप में खास डिजाइन में उपलब्ध है, इसकी कीमत 250 से 800 तक है।
विज्ञापन

डायमंड जैसी दिखने वाली ज्योति का सांचा जो हवा से बचाव करता है, जिसकी कीमत 300 से शुरू है और देसी घी और कपूर से बने खास दीये 50 रुपये से शुरू हैं। वहीं माता के सिंहासन और आसन के सामानों में लकड़ी, पीतल और चांदी के आसन जिसे माता रानी की स्थापना के लिए खासतौर पर डिजाइन किए गए है इनकी कीमत 200 से शुरू होकर 5000 तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मखमली और रेशमी कपड़ों के आसन पर सुंदर कढ़ाई की गई है, जो 100 रुपये से शुरू है। इसके अलावा पूजा सामग्री और सजावटी सामान में कनकधारा और महालक्ष्मी यंत्र, शुद्ध चंदन केसर और हवन सामग्री दुकानों पर मौजूद है। कढ़ाई, सामान्य और जरी वाली चुनरियां हैं, जिनकी कीमत 10 रुपये से 5000 से भी अधिक तक है। वहीं नए तरह-तरह के कलश भी हैं, जिनकी कीमत 250 से शुरू है।

दुकानदार द्रविंद्र सिंह ने बताया कि उनकी दुकान पर हर साल की तरह इस बार भी नवरात्र के लिए नए-नए तरह के माता रानी से जुड़े सामान आते हैं। इस बार डायमंड और एडजेस्टेबल अखंड ज्योत खास है ,जिनकी कीमत 900 रुपये से शुरू है। इसके अलावा नवरात्रि स्पेशल ऑफर चलाया गया है जिसमें खरीद पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्राहक इस बार नई तरह की अखंड ज्योत व मूर्तियों में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed