फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Nationwide strike today, people may have to face problems

Ambala News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज, लोगों को झेलनी पड़ सकती है परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Nationwide strike today, people may have to face problems
नारायणगढ़ में 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर बैठक करते अध्यापक संघ पदा​धिका
- अध्यापक, सफाईकर्मी से लेकर रोडवेज कर्मचारी तक काम बंद कर देंगे समर्थन देंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। वीरवार को 20 संगठनों से जुड़े कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। इसमें अध्यापक से लेकर रोडवेज कर्मचारी तक काम बंद कर समर्थन देंगे। इस कारण सुबह से रोडवेज की बसों की दिक्कत आ सकती है। वहीं शिक्षण कार्य भी प्रभावित होगा। हालांकि अनौपचारिक रूप से प्रशासन ने कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल न होने की अपील की है। इसके बावजूद संगठनों के पदाधिकारियों ने हड़ताल की रणनीति बना ली है। वहीं इस हड़ताल में सफाई कर्मचारी भी रहेंगे। ऐसे में सफाई की भी दिक्कत आ सकती है।

हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन और इंटक यूनियन हड़ताल में शामिल रहेंगी। हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के डिपो प्रधान रमेश श्योकंद ने बताया कि बुधवार रात्रि 12 बजे के बाद से वीरवार रात्रि 12 बजे तक रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल में रोडवेज इंटक यूनियन और सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य शामिल रहेंगे। वीरवार सुबह रोडवेज पदाधिकारी और कर्मचारी अंबाला सिटी वर्कशाप के गेट पर प्रदर्शन करेंगे यह धरन प्रदर्शन पांच बजे तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


अध्यापकों ने भी हड़ताल पर जाने का लिया फैसला

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ सर्व कर्मचारी संघ और स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेने का फैसला किया है। मंगलवार को जिला प्रधान सरदार सतनाम सिंह के नेतृत्व में प्रचार टीम ने खंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर शिक्षकों से एकजुट होने का आह्वान किया। खंड प्रधान जसमत सिंह ने कहा कि अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर थोपी गई टैट (टीईटी) की अनिवार्यता उनके अस्तित्व के लिए खतरा है। सरकार की गलत पैरवी के कारण न्यायालय के फैसले से लाखों शिक्षकों की सेवाएं समाप्त होने की कगार पर हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि डेढ़ वर्ष के भीतर टैट उत्तीर्ण नहीं किया गया तो नौकरी चली जाएगी। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर देंगे धरना

सर्व कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष इंद्र सिंह बधाना ने बताया कि वीरवार सुबह 9 बजे रोडवेज वर्कशाप के बाहर कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। इसी तरह से नगर निगम में परिसर में नगर पालिका कर्मचारी धरने पर बैठेंगे। वहीं शहर के शिक्षा सदन में योजना परियोजना वर्कर, सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ और सीआईटीयू संघ से जुडे़ कर्मचारी धरने में शामिल होंगे। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, जनस्वास्थ्य विभाग, बिजली कर्मी, आशावर्कर, मिडडे मील वर्कर, वन मजदूर, ग्रामीण सफाई कर्मचारी सहित अन्य अपने अपने कार्यालय के बाहर एक घंटे का प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद सभी कर्मचारी रोडवेज वर्कशाप धरना स्थल पर पहुंचे। इसी तरह से अंबाला छावनी नगर परिषद के गेट पर मौजूद कर्मचारी धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद सभी कर्मचारी बाइकों पर सवार होकर छावनी के उपमंडल भवन परिसर में पहुंचेंगे। जहां पर यह सभी कर्मचारी एक घंटे तक धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद सभी कर्मचारी पुन: बाइकों पर सवार अंबाला शहर रोडवेज वर्कशाप के बाहर धरना स्थल पर पहुंचेगे ओर नारेबाजी करेंगे। इसके बाद जिला के सभी प्रदर्शन करने वाले कर्मचारी उपायुक्त कार्यालय पहुंचेगे जहां पर सभी उपायुक्त कार्यालय परिसर में धरने पर बैठेंगे। यह कर्मचारी दोपहर बाद तक धरने पर बैठे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed