फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   National President of Anti Terrorist Front received death threats

Ambala News: एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
National President of Anti Terrorist Front received death threats
अंबाला सिटी। एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को जान से मारने की धमकी मिली है। सिटी थाने में वीरेश शांडिल्य की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। शिकायत में वीरेश शांडिल्य ने बताया कि वह अमृतपाल सिंह के खिलाफ लगातार बोल रहा है। दो बार पंजाब के राज्यपाल को अमृतपाल के खिलाफ ज्ञापन दे चुका है। जगतार सिंह हवारा के समर्थक व अमृतपाल के कट्टरपंथी उसकी हत्या करना चाहते है। वीरेश ने बताया कि उनके व्हाट्सएप पर एक फोटो आई। फोटो उनकी थी, जिस पर काटा मारा हुआ था और लिखा हुआ था कि ऑन्ली दिस मार्च लास्ट मंथ टेक केयर गॉड ब्लेस यू। इसके बाद सवा चार बजे मिस कॉल आई। वीरेश ने कहा कि धमकी देने वाले ने डीपी में शायद जरनैल सिंह भिंडरावाला की फोटो हथियार पकडे़ लगाई हुई है। यदि यह फोटो जरनैल सिंह भिंडरवाला की नहीं तो बब्बर खालसा के किसी आतंकवादी की हो सकती है। जो जगतार सिंह हवारा के आदेश पर उसे मौत के घाट उतारना चाहता है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed