फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Narendra Sharma unanimously became the district head

Ambala News: नरेंद्र शर्मा सर्वसम्मति से बने जिला प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Narendra Sharma unanimously became the district head
नारायणगढ़। रविवार को भगवान परशुराम धर्मशाला में ब्राह्मण समाज की जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से नगरपालिका नारायणगढ़ के पार्षद नरेंद्र देव शर्मा को जिला अंबाला का प्रधान चुना।
विज्ञापन

इसके साथ ही राजेश शर्मा खानपुर ब्राह्मणा को खंड शहजादपुर का प्रधान और अश्वनी बावा को नारायणगढ़ खंड का प्रधान चुना गया। चुनाव से पहले नरेंद्र देव शर्मा ने सेवादल नारायणगढ़ के प्रधान व कार्यकारिणी ने अपना त्यागपत्र देते हुए कहा कि आम सभा, निर्वाचक मंडल नए प्रधान व कार्यकारिणी का चुनाव करें। बैठक की अध्यक्षता पंडित माम चंद शर्मा कुराली ने की व श्याम लाल कौशिक और राजकुमार शर्मा ने चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। मौजूद सभी सदस्यों ने एक मत से नरेंद्र देव शर्मा पर विश्वास जताते हुए उन को जिला अंबाला परशुराम सेवादल का प्रधान नियुक्त किया और उन्हें अपनी कार्यकारिणी गठित करने के लिए अधिकृत किया गया। इसके साथ ही नारायणगढ़ खंड के लिए अश्वनी बावा व शहजादपुर खंड के लिए राजेश शर्मा को प्रधान चुना गया। विनोद शास्त्री को नारायणगढ़ व प्रवीन शर्मा को खंड शहजादपुर का महासचिव चुना गया। एडवोकेट अंजू शर्मा को जिला अंबाला महिला विंग का महासचिव चुना गया। डॉ. विनोद कौशिक को संस्था का संरक्षक चुना गया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य रूप से ब्राह्मण समाज के प्रदेश कॉर्डिनेटर राजिंद्र कौशिक, परशुराम सेवा समिति के अंबाला कैंट के महासचिव सुरिंद्र राजू, राजेश शर्मा गोल्डी अंबाला, सुरेश कौशिक अंबाला, देवीदयाल गोशाला प्रधान अंबाला और शशि शर्मा पंजोखरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed