फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Narayangarh beat Ambala City by 15 runs in the MP Cricket Tournament.

Ambala News: सांसद क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायणगढ़ ने अंबाला सिटी को 15 रन से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Narayangarh beat Ambala City by 15 runs in the MP Cricket Tournament.
साहा में आयोजित सांसद क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम के साथ गणमान्य। संवाद
साहा। राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित सांसद क्रिकेट टूर्नामेंट (अंडर-14 व अंडर-17 वर्ग) का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में नारायणगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में खिताब अपने नाम किया। अंडर-14 वर्ग के फाइनल मुकाबले में नारायणगढ़ ने अंबाला सिटी को 15 रन से हराया, जबकि अंडर-17 वर्ग में भी नारायणगढ़ की टीम ने अंबाला सिटी को 20 रनों से पराजित कर विजेता बने। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव मेहता ने बताया कि नारायणगढ़ की अंडर-14 एवं अंडर-17 टीमें आगामी निर्वाचन क्षेत्र स्तर खेल के अंतर्गत आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेंगी। यह टूर्नामेंट 18 दिसंबर को यमुनानगर में आयोजित किया जाएगा, इसमें अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर एवं नारायणगढ़ की टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed