फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Naraingarh shaken by miscreants' aerial firing

Ambala News: बदमाशों के हवाई फायर से दहला नारायणगढ़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Naraingarh shaken by miscreants' aerial firing
नारायणगढ़ ​​स्थित सब्जी मंडी में खरीददारी करते लोग। संवाद - फोटो : भरथना बिधूना मार्ग किनारे हादसे में पलटी पड़ी कार व मौजूद लोग।
नारायणगढ़। सीएम नायब सिंह सैनी का पैतृक क्षेत्र नारायणगढ़ एक बार फिर दहल गया है। वीरवार को सुबह चार बजकर 30 मिनट पर सब्जी मंडी में बाइक सवार चार नकाबपोश हवाई फायर करके फरार हो गए।
विज्ञापन

जाते समय बदमाश सब्जी मंडी के आढ़ती बुद्धिराजा के नाम संदेश दे गए कि अब तेरा नंबर है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन खोल भी बरामद किए हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चार से पांच हवाई फायर किए हैं। पुलिस ने सब्जी मंडी के चौकीदार नरेश और अनाजमंडी के चौकीदार राजकुमार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें चार लोागें को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन


चौकीदार नरेश ने बताया कि सुबह दो मोटरसाइकिलों पर चार बदमाश आए। उन्होंने सबसे पहले तो एक रेहड़ी वाले से आढ़ती की दुकान के बारे में पूछताछ की। इसी दौरान चौकीदार वहां पहुंच गए जैसे ही वह उनसे बात करने की कोशिश करते वैसे ही आरोपी ने एक फायर कर दिया। इसके बाद चौकीदार जमीन पर गिर गया और आरोपी मंडी की तरफ एक के बाद एक चार से पांच फायर करते रहे। उन्होंने चौकीदार से बोला, आढ़ती बुद्धिराजा से कह दियो अब तेरा नंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए सहित दो पुलिस टीमें लगाईं
आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीआईए सहित दो पुलिस टीमों का गठन कर दिया है। इसके अलावा सब्जी मंडी के आसपास लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए मुखबिरों का जाल भी फैला दिया है, जिससे कि सूचना मिलने पर उन्हें काबू किया जा सके।
किसी से नहीं है दुश्मनी
सब्जी मंडी में आढ़ती का काम करने वाले बुद्धिराजा ने बताया कि वो पिछले कई सालों से सब्जी बेचने का काम कर रहे है। लेकिन आजतक कभी भी किसी से कोई मनमुटाव नहीं हुआ। सभी के साथ भाईचारा है और आपसी मेलजोल भी। इस प्रकार की अचानक हुई घटना से वो भी हैरान-परेशान हैं कि उनके साथ ऐसा क्यों हुआ है। जबकि उन्होंने कभी किसी को बुरा नहीं किया और न ही किसी से वाद-विवाद हुआ।
पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
घटना के बाद पुलिस ने सब्जी मंडी की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। अब सुबह चार बजे से लेकर नाै बजे तक पुलिस कर्मचारियों के साथ पीसीआर की तैनाती कर दी है जोकि चप्पे-चप्पे की निगरानी करेंगे। वहीं, सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में भी कर्मचारियों की तैनाती की बात कही गई है, जिससे कि हवाई फायर करने वाले आरोपियों को पकड़ा जा सके।
हरबिलास की हुई थी हत्या
नारायणगढ़ में गोली कांड का यह पहला मामला नहीं है। 24 जनवरी को भी बसपा नेता हरबिलास सिंह रज्जू माजरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले का मुख्य आरोपी तीन माह बीतने के बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हालांकि इस हत्याकांड में संलिप्त कुछ आरोपियों को पुलिस पकड़ चुकी है। यह हमला उस समय हुआ था जब बसपा नेता अपने दोस्तों-पुनीत और गुगल के साथ अपनी कार में बैठे थे।
किराना व्यापारी की हत्या
25 मार्च को नारायणगढ़ में ही एक किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक किराना व्यापारी सुदेश कुमार की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से मुख्य आरोपी को काबू कर लिया था जोकि मौजूदा समय में जेल में बंद है।
वर्जन
नारायणगढ़ में लगातार गोली चलाने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में स्थानीय निवासियों के मन में खौफ पैदा हो गया है। कभी भी कोई घटना हो जाती है। सब्जी मंडी में हवाई फायर ने एक बार फिर पुलिस सुरक्षा के दावों की पोल खोलकर रख दी है। पुलिस को पूरे क्षेत्र की पुख्ता सुरक्षा करनी चाहिए ताकि अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके।

प्रवीन सहगल, प्रधान सब्जी मंडी एसोसिएशन।
वर्जन
सब्जी और अनाजमंडी के चौकीदारों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। दो बाइक पर आए चार नकाबपोशों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश की जा रही है।
ललित शर्मा, प्रभारी नारायणगढ़ थाना।

नारायणगढ़ स्थित सब्जी मंडी में खरीददारी करते लोग। संवाद

नारायणगढ़ स्थित सब्जी मंडी में खरीददारी करते लोग। संवाद- फोटो : भरथना बिधूना मार्ग किनारे हादसे में पलटी पड़ी कार व मौजूद लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed