{"_id":"6684865f6d41f484f0067c14","slug":"napa-will-hire-jcb-for-cleaning-drains-ambala-news-c-36-1-sknl1017-125496-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नाले सफाई के लिए जेसीबी किराये पर लेगा नपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नाले सफाई के लिए जेसीबी किराये पर लेगा नपा
विज्ञापन
एसडीएम यश जालुका
नारायणगढ़। बारिश और संभावित बाढ़ को नजर में रखते हुए एसडीएम नारायणगढ़ एसडीएम जालुका ने नगर पालिका के अधिकारियों की ड्यूटी से संबंधित जरूरी निर्देश दिए हैं। नगर पालिका सचिव को नालों की सफाई के लिए बाढ़ जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तीन जेसीबी किराये पर लेने निर्देश हैं।
इसके साथ ही नालों की सफाई के संबंध में एक रूट चार्ट नगरपालिका पार्षदों से विचार विमर्श कर बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अवैध नालों के निर्माण को हटाने के भी आदेश दिए है तथा सेक्शन 152 ऑफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत यह कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, एसडीएम ने नगरपालिका के चेयरपर्सन एवं पार्षदों के साथ आयोजित बैठक के उपरांत उनके सुझावों के मद्देनजर से आदेश जारी किए हैं। आदेशों में नगर पालिका अभियंता, एमई को आदेश दिए है कि नगर पालिका क्षेत्र में स्थित गर्ल्स स्कूल के पीछे स्थित तालाब, डीएवी स्कूल के सामने के तालाब और राजावाला तालाब की निगरानी करने से संबंधित आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
इसी के साथ नगरपालिका अभियंता को स्ट्रीट लाइट के संबंध में टेंडर जारी करने व टेंडर ओपन करने व एसडीएम ने सेल्फ सर्टिफिकेशन ऑफ प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित कैंप सभी वार्डों में लगवाने व पानी की बर्बादी को रोकने के लिए पानी की टंकी में बॉल वॉल के उपयोग, पीआईडी के स्व प्रमाणन, पीपीटी के साथ सौर पैनल योजना और बिजली बिल के संबंध में मुनादी कराकर लोगों को जानकारी देने के निर्देश भी दिए हैं।