फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   NAP website not updated

Ambala News: नप वेबसाइट अपडेट नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
NAP website not updated
अंबाला। नगर परिषद के चुनाव होने में मात्र नौ दिन का समय रह गया है, लेकिन छह वर्ष बीतने के बाद भी विभाग की वेबसाइट अपडेट नहीं हो पाई है। वेबसाइट पर आज भी वर्ष 2013 में निगम के तहत बनाए गए 20 वार्ड नजर आ रहे हैं। ऐसे में चुनावों को लेकर एक बार फिर स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

महेशनगर निवासी पुष्पा, प्रेमलता, गोपाल व हरिचंद ने बताया कि नई वार्डबंदी के तहत अब 32 वार्ड हो गए हैं। इन 32 वार्डों के गठन से बूथ भी बदल गए हैं। लेकिन न तो प्रशासन ने और न ही नप ने इनकी जानकारी मतदाताओं के साथ साझा की है। ऐसे में चुनाव के लिए मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वार्डबंदी के तहत बदले बूथों के कारण बुजुर्गाें को भी परेशानी होगी। वहीं विभागीय वेबसाइट पर पूर्व उपमंडल अधिकारी सतिंद्र सिवाच की अभी भी फोटो लगी हुई है जबकि उनका तबादला कुरुक्षेत्र में हो चुका है।
विज्ञापन

156 बूथ बने
नगर परिषद सदर अंबाला के 32 वार्डों में होने वाले चुनावों को लेकर 156 बूथ बनाए गए हैं। इसकी सूची भी जल्द ही वार्ड स्तर पर प्रकाशित कर दी जाएगी ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। बूथों का निर्धारण मतदाताओं की संख्या के आधार पर पूर्व की तरह ही किया गया है। निर्वाचन आयोग ने कोशिश की है कि अधिकांश पूर्व के मतदान केंद्रों को ही बूथों के तहत तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे इसकी जानकारी नहीं है। अगर वेबसाइट अपडेट नहीं हुई तो इसे जरूर अपडेट करवाया जाएगा ताकि लोगों की परेशानी का समाधान हो सके।
रविंद्र कुहाड़, कार्यकारी अधिकारी नप सदर, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed